1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली धमकियां, लीक हुआ था व्हाट्सएप नंबर, मुश्किल दौर किया याद

'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को मिली धमकियां, लीक हुआ था व्हाट्सएप नंबर, मुश्किल दौर किया याद

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 15, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 03:56 pm IST

'द साबरमती रिपोर्ट' के बाद विक्रांत मैसी को धमकियों मिलने लगी थी, जिसका उन पर गहरा असर पड़ा। उन्हें यह धमकियां उस वक्त मिलीं, जब वे पिता बने थे।

Vikrant Massey- India TV Hindi
विक्रांत मैसी Image Source : INSTAGRAM/@VIKRANTMASSEY

विक्रांत मैसी ने टेलीविजन पर अपने डेब्यू के बाद से लंबा सफर तय किया है। टीवी, फिल्मों और स्ट्रीमिंग में सालों तक यादगार काम करने के बाद यह एक्टर अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। '12th फेल', 'सेक्टर 36' और 'द साबरमती रिपोर्ट' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें ऐसे एक्टर के तौर पर पहचान दिलाई है, जो चुनौतीपूर्ण रोल करने से नहीं डरते। हालांकि, इस सफलता के साथ उनकी जिंदगी में एक अनचाही मुश्किल भी आई। हाल ही में हुई एक बातचीत में विक्रांत ने बताया कि 'द साबरमती रिपोर्ट' के रिलीज होने के बाद उन्हें ऑनलाइन बदसलूकी और धमकियों का सामना करना पड़ा।

विक्रांत मैसी ने अपनी मेंटल हेल्थ पर की बात

विक्रांत इन दिनों अपनी नई रिलीज हुई सीरीज 'द मुसाफिर कैफे' की सफलता का आनंद ले रहे हैं, जिसे इंडिया टीवी ने 3.5 रेटिंग दी है। इस बीच उन्होंने अपनी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर के बारे में भी बताया। शेखर सुमन के यूट्यूब शो 'शेखर टोनाइट' पर  बात करते हुए, विक्रांत मैसी ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत के बारे में बात की। उन्होंने कहा:

'मैं आपकी इस बात से सहमत हूं कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर नफरत बहुत बढ़ गई है, क्योंकि इसका मुझ पर भी असर पड़ा है। मेरी इमोशनल और मेंटल हेल्थ पर।'

द साबरमती रिपोर्ट के लिए विक्रांत मैसी को मिली धमकियां

'द साबरमती रिपोर्ट' में काम करने के बाद हुई आलोचना को याद किया। यह फिल्म 2002 में गोधरा ट्रेन जलाने की घटना पर आधारित थी। उन्होंने बताया, 'मैंने द साबरमती रिपोर्ट नाम की एक फिल्म की थी और मुझे उस फिल्म पर बहुत गर्व है, जब मैंने वह फिल्म की तो लोगों ने वही शब्द इस्तेमाल किया जो आपने किया - प्रोपेगैंडा। लोगों ने उस फिल्म को प्रोपेगैंडा कहा। हमने इसे गोधरा ट्रेन जलाने की घटना पर बनाया था। हमने इसे साबरमती एक्सप्रेस के जलने पर बनाया था। मुझे बहुत गालियां सुननी पड़ीं। मेरा व्हाट्सएप नंबर लीक हो गया। मेरी कार का नंबर लीक हो गया। लोगों ने मुझे खुलेआम धमकियां दीं।'

विक्रांत मैसी क्यों थे परेशान?

इस दौरान एक्टर ने बताया कि इन धमकियों का उन पर गहरा असर हुआ, क्योंकि उस समय वे पिता बने थे। जब विक्रांत मैसी ने अपने परिवार को निशाना बनाकर दी जा रही धमकियों के बारे में बात की तब उनके बेटे वरदान की उम्र कुछ महीने ही थी। उन्होंने खुलासा किया कि इस स्थिति का उन पर काफी बुरा असर पड़ा और कहा कि उन्होंने मीडिया में इस बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने आगे कहा:

'हालांकि, समय के साथ मुझे एहसास हुआ कि वे सभी डरपोक हैं और इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं। मायने यह रखता है कि मेरे अपने लोग मेरी जिम्मेदारी हैं। मैं उनके प्रति जवाबदेह हूं।'

ये भी पढ़ें - OTT पर आ रही गोधरा कांड की कहानी, जानें कब और कहां देखें 'द साबरमती रिपोर्ट'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन