1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में कर रहे कीर्तन? लंदन के इस्कॉन मंदिर वाले इस वायरल वीडियो का क्या है सच

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में कर रहे कीर्तन? लंदन के इस्कॉन मंदिर वाले इस वायरल वीडियो का क्या है सच

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 09, 2024 12:24 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 12:47 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप उन्हें कीर्तन में शामिल हुए देख सकते हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो हाल का है जो कि सच नहीं। अब आखिर सच क्या है ये आपको बताते हैं।

Virat kohli anushka Sharma- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बेटे अकाय के जन्म के बाद से ही ज्यादा वक्त लंदन में बिता रहे हैं। इन दिनों भी एक्ट्रेस अनुष्का अपने पति के साथ लंदन में ही हैं। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद लंदन वापसी कर चुके हैं, जहां अब दोनों पति-पत्नी क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ये दोनों कीर्तन में शामिल होने इस्कॉन मंदिर पहुंचे हैं। इसे शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि जहां पूरा बॉलीवुड अंबानी फैमिली की शादी में लगा हुआ है वहीं ये दोनों धर्म-कर्म कर रहे हैं। वीडियो भले ही असल है, लेकिन इसके साथ किए जा रहे दावे सरासर गलत हैं। इस वीडियो से जुड़ी पूरी सच्चाई हम आपके लिए लेकर आए हैं। 

क्या है पूरा मामला

सामने आए वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा, 'जब सब लोग अंबानी की शादी में व्यस्त हैं तो मेरे आदर्श अपनी पत्नी के साथ लंदन में इस्कॉन मंदिर जाते हैं।' ये वीडियो असल है और इसमें दिख रहे शख्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ही हैं। दोनों ही एक साल पहले लंदन के इस मंदिर में गए थे। दावों के अनुसारा ये वीडियो हाल का नहीं है। ये वीडियो बीते साल 17 जून का है जब विराट और अनुष्का कीर्तन में शामिल हुए थे। दोनों उन दिनों लगातार कई मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। ऐसे में पुराने वीडियो को ही दोबारा श्रेय करते हुए लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के कैप्शन में कोई सच्चाई नहीं है। 

यहां देखें वीडियो

यहां देखें असली वीडियो

विराट-अनुष्का की कैसे हुई मुलाकात

बात करें, अनुष्का शर्मा के काम की तो वो इन दिनों पूरी तरह से ब्रेक पर हैं और फिल्मों से दूर अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। आखिरी बार 2018 में 'सुई धागा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ दिखी थींय़ इसके बाद 'कला' में कैमियो रोल में उन्हें देखा गया। इस फिल्म को अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के तहत ही फिल्माया गया था। वहीं विराट हाल में ही टी-20 वर्ल्ड कप जीत के भारत लौटे और इसके बाद ही वो दोबारा अपनी फैमिली के पास रवाना हो गए। बात की जाए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशन की तो दोनों की मुलाकात शैंपू के एड के दौरान हुई थी। 6 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। अब दोनों अकाय और वामिका के हैप्पी पेरेंट्स हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन