1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बारबाडोस में आए तूफान में फंसे विराट कोहली, वीडियो कॉल पर अनुष्का शर्मा को दिखा रहे थे तेज लहरों का खतरनाक मंजर

बारबाडोस में आए तूफान में फंसे विराट कोहली, वीडियो कॉल पर अनुष्का शर्मा को दिखा रहे थे तेज लहरों का खतरनाक मंजर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 03, 2024 07:54 am IST,  Updated : Jul 03, 2024 08:38 am IST

टी-20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम बारबाडोस में फंसी हुई थी। बेरिल तूफान के चलते विराट कोहली भी बारबाडोस में ही रुके थे, लेकिन अनुष्का उनके साथ नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने पत्नी को वीडियो कॉल पर खतरनाक मंजर दिखाया।

virat kohli anushka sharma- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की। चैंपियन बनने के बाद भी टीम इंडिया बारबाडोस में ही फंसी रही और इसकी वजह वहां आया बेरिल तूफान है। इसी के चलते पूरी टीम के साथ ही विराट कोहली भी बारबाडोस में ही थे। अब विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो तूफान का भयावह मंजर वीडियो कॉल पर दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भयंकर तूफान की झलक साफ देखने को मिल रही है। वीडियो देखने के बाद फैंस इस पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कई फैंस उनका हाल पूछ रहे हैं तो वहीं कई गेस कर रहे हैं कि वो किससे वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। 

विराट ने दिखाया अनुष्का को मंजर

दरअसल सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं विराट कोहली एक सी-फेसिंग रिसॉर्ट में रुके हैं और इसकी बालकनी में खड़े होकर वो तेज लहरे और तेज बहती हंवाएं वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को दिखा रहे हैं। इस दौरा विराट ने व्हाइट ट्रैक पैंट के साथ ब्राउन टी-शर्ट कैरी की हैं। इसके साथ ही सिर पर उन्होंने टोपी लगा रखी है। इतना ही नहीं वो एक तरफ से मंजर दिखाने के बाद बालकनी की दूसरी ओर जाते भी वीडियो में दिख रहे हैं। बेरिल तूफान का खतरनाक मंजर इस वीडियो में दिख रहा है। 

यहां देखें वीडियो

जीत के बाद फंसी टीम इंडिया

बता दें, 29 जून को भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप में जीत दर्ज की। रविवार को रिजर्व डे था, ऐसे में भारतीय टीम 30 जुलाई की रात या फिर एक जुलाई को वापसी करने वाली थी, लेकिन इसी बीच तूफान आने से पूरा प्लान बिगड़ गया। ऐसे में टीम वहीं फंस गई और वहां से निकल नहीं सकी। पूरी टीम के साथ ही, सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई के अधिकारी भी वहीं रुके हैं। 

विराट-अनुष्का की कैसे हुई मुलाकात

बात करें, अनुष्का शर्मा के काम की तो वो इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार 2018 में 'सुई धागा' में नजर आई थीं। इसके बाद 'कला' में कैमियो रोल में दिखी थीं। इस फिल्म को अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के तहत ही फिल्माया गया था। बात की जाए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशन की तो दोनों की मुलाकात शैंपू के एड के दौरान हुई थी। 6 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। अब दोनों अकाय और वामिका के हैप्पी पेरेंट्स हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन