1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भतीजे अकाय की कथित वायरल फोटो पर आया बुआ भावना कोहली का रिएक्शन, बताया कौन है अनुष्का के पीछे दिखा बच्चा

भतीजे अकाय की कथित वायरल फोटो पर आया बुआ भावना कोहली का रिएक्शन, बताया कौन है अनुष्का के पीछे दिखा बच्चा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 25, 2024 05:33 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 05:33 pm IST

अनुष्का शर्मा पति विराट को सपोर्ट करने बॉर्डर गावस्कर सीरीज के तीसरे दिन पर्थ के स्टेडियम पहुंची थीं, जहां उनके पीछे एक बच्चा नजर आया। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की तस्वीर इस दावे के साथ वायरल होने लगी कि ये अनुष्का-विराट का बेटा अकाय है। इस पर अब विराट की बहन भावना का रिएक्शन आया है।

anushka sharma- India TV Hindi
अनुष्का-विराट ने फरवरी में किया था बेटे का स्वागत Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित जोड़ियों में से हैं। कपल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहता है। विराट कोहली इन दिनों फिर चर्चा में हैं। उन्होंने इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में जबरदस्त पारी खेली और शतक लगाया। विराट ने पर्थ टेस्ट मैच में 143 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक पूरा किया। लेकिन, विराट के शतक के साथ ही टेस्ट मैच से वायरल हुए एक बच्चे की तस्वीर भी काफी चर्चा में रही। दरअसल, टेस्ट मैच के दौरान अनुष्का के पीछे एक बच्चा दिखाई दिया, जिसे लेकर दावा किया जाने लगा कि ये अनुष्का विराट का बेटा अकाय है। अब अकाय की कथित वायरल फोटो पर विराट की बहन भावना कोहली ढींगरा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

भावना ने बताया अकाय की कथित वायरल फोटो का सच

विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी, जिन्हें लेकर दावा किया कि यह विराट और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय की पहली तस्वीरें हैं। रविवार को अनुष्का के पीछे नजर आया एक बच्चा कैमरों में कैद हुआ, जिसे देखकर फैंस को लगा कि यह अकाय हैं। हालांकि, भावना ने अब ये स्पष्ट कर दिया है कि फ्रेम में दिखाई दिया बच्चा अकाय नहीं है।

भावना कोहली ढींगरा का पोस्ट

इसी के साथ भावना ने ये भी बता दिया है कि आखिर फोटो में दिखाई दिया बच्चा कौन है। भावना ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में भावना ने लिखा - 'सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के दोस्त की बेटी को अकाय समझे जाते देखा। तस्वीर में दिख रहा बच्चा हमारा अकाय नहीं है। थैंक यू।'

Virat Kohli
Image Source : INSTAGRAMविराट कोहली की बहन भावना का पोस्ट

फरवरी में किया था बेटे के जन्म का ऐलान

बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इस साल फरवरी में अपने बेटे का स्वागत किया था। लेकिन, अनुष्का इस बार अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी प्राइवेट रहीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बजाय फरवरी में सीधे अकाय के जन्म की खुशखबरी फैंस संग साझा की। कपल ने एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा- 'ढेर सारी खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय, वामिका के छोटे भाई, का इस दुनिया में स्वागत किया! हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी गोपनीयता का सम्मान करें। प्यार और आभार, विराट और अनुष्का।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन