1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तुम जिंदगी की रोशनी हो', विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, फोटो के साथ कही दिल की बात

'तुम जिंदगी की रोशनी हो', विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, फोटो के साथ कही दिल की बात

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 01, 2025 04:24 pm IST,  Updated : May 01, 2025 11:44 pm IST

विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी है। कोहली ने अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर की और प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा ने आज अपना 37वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें बधाई के संदेश भेजे हैं। लेकिन सबसे खास बर्थडे विश आई है अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली की तरफ से। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पत्नी अनुष्का पर खूब प्यार लुटाया है। विराट कोहली ने लिखा कि तुम ही हम की गाइडिंग लाइट हो। कोहली ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त के लिए, मेरे जिंदगी के हमसफर के लिए, मेरी सबसे सुरक्षित जगह के लिए, आप ही मेरी सबकुछ हैं। आप हमारी जिंदगी की गाइडिंग लाइट हैं और हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। मेरे प्यार को जन्मदिन की बधाई।' विराट कोहली की इस खास जन्मदिन की विश पर फैन्स भी अनुष्का शर्मा को बधाई दी है। 

37 साल की हुई अनुष्का शर्मा

बता दें कि अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर फैन्स ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनकी पुरानी फिल्मों के किरदारों को याद किया है। इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा के डांस और फिल्मी गानों के वीडियो भी देखने को मिले। अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी है। साल 2007 में शाहरुख खान के साथ आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अनुष्का ने डेब्यू किया था। इसके बाद 'बैंड बाजा बारात' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया। आमिर खान के साथ पीके और सलमान खान के साथ सुल्तान जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद से अनुष्का ने फिल्मों में एक्टिंग करना बंद कर दी और पूरा समय परिवार के लिए देती हैं। हालांकि एक्टिंग छोड़ने के बाद भी अनुष्का शर्मा ने फिल्मों से दूरी नहीं बनाई है बल्कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं। 

2017 में रचाई थी शादी

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी रचाई थी। विराट कोहली भी क्रिकेट की दुनिया के सुपरस्टार हैं। दोनों की मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ साल तक दोनों एक दूसरे को डेट करते रहे और आगे जाकर दोनों ने 2017 में शादी रचा ली। शादी के बाद अनुष्का ने एक्टिंग छोड़ दी। अब अनुष्का और विराट के 2 बच्चे एक बेटी और एक बेटा है। आज जन्मदिन के इस खास मौके पर फिल्मी सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश किया है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन