1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Vivek Oberoi Birthday: प्रियंका अल्वा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे विवेक ओबेरॉय, शादी से पहले रखी थी यह शर्त

Vivek Oberoi Birthday: प्रियंका अल्वा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे विवेक ओबेरॉय, शादी से पहले रखी थी यह शर्त

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Sep 03, 2023 09:00 am IST,  Updated : Sep 03, 2023 09:02 am IST

Happy Birthday Vivek Oberoi: आज विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है। इस खास दिन पर जानें उनके पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।

Vivek Oberoi- India TV Hindi
आज विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है Image Source : INSTAGRAM

Happy Birthday Vivek Oberoi: आज विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है। इस खास दिन पर जानें उनके पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आज 3 सितंबर  को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। विवेक ओबेरॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘कंपनी’ से की।  इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आए हैं। विवेक ओबरॉय की इस पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट अपकमिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला था। इसके बाद विवेक ओबेरॉय ने एक के बाद एक कई सारी हिट फिल्में की। जिनमें ‘मस्ती’, ‘युवा’ और ‘द किसान’ जैसी फिल्में शामिल है। एक्टिंग के अलावा विवेक ने कई सारी फिल्मों में स्क्रीनप्ले राइटर के तौर पर भी काम किया है।

विवेक ओबेरॉय के पास हैं  कई महंगी कारें 

बता दें कि विवेक ओबेरॉय हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अपने मुख्य भूमिका के लिए जाने जाते है।वहीं विवेक ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं। इसके साथ ही उनके पास कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी है।विवेक ओबेरॉय को महंगी कारों का भी काफी शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंस, ऑडी और रेज रोवर जैसी कई महंगी कारें शामिल हैं।

विवेक ने  प्रियंका अल्वा  से शादी से पहले रखी थी यह शर्त

विवेक की पर्सनल लाइफ की बात करो तो 29 अक्टूबर 2010 को विवेक ओबेरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से बैंगलोर में बेदह शाही अंदाज में शादी की थी। विवेक और प्रियंका की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। विवेक के माता-पिता चाहते थे कि विवेक जल्द से जल्द शादी कर लें जिससे वो अपने बीते हुए कल को भूल सकें। विवेक उस समय लंदन में अपनी मां यशोधरा ओबेरॉय के साथ थे। विवेक की मां ने उनसे कहा कि प्रियंका फ्लोरेंस में है और वो उनसे जाकर मिल लें लेकिन विवेक, प्रियंका से मिलने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगर प्रियंका उन्हें पसंद आती है तो पहले एक साल तक उसे डेट करेंगे और फिर उसके अगले साल शादी। विवेक की मां ये शर्त मान गईं और विवेक प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गए। विवेक को प्रियंका इतनी पसंद आईं कि उन्होंने एक साल तक इंतजार नहीं किया और साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए। जिससे उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। विवेक ओबेरॉय फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं।

 

ट्विंकल खन्ना की इस कामयाबी पर गर्व महसूस कर रहे हैं अक्षय कुमार, पोस्ट शेयर कर बांधे पत्नी की तारीफों के पुल

पुराने किस्से: जब जीनत अमान को उस दौर के अखबारों ने घोषित कर दिया था 'खतरनाक', बनाया था निशाना

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन