1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सदियों से जिस दहाड़ का था VVAAN को इंतजार, 25 सितंबर को बड़े पर्दे देगी सुनाई, टीजर कल होगा रिलीज

सदियों से जिस दहाड़ का था VVAAN को इंतजार, 25 सितंबर को बड़े पर्दे देगी सुनाई, टीजर कल होगा रिलीज

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 24, 2026 07:33 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 07:33 pm IST

'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के मेकर्स ने अपकमिंग फैंटेसी फोकलोर फिल्म के दो नए पोस्टर शेयर किए हैं। टीजर रिलीज से पहले ये पोस्टर फिल्म की रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाते हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया हैं।

The VVAAN Movie- India TV Hindi
'द वन' का नया पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/@SIDMALHOTRA

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' के टीजर रिलीज से पहले इसके दो पोस्टर्स मेकर्स ने शेयर किए हैं, जो सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बन चुके हैं। इन दोनों पोस्टर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा बिल्कुल अलग-अलग रूप दिखाई दे रहे हैं, जिससे फिल्म की कहानी में रहस्य का एक नया पहलू जुड़ गया है। एक पोस्टर में एक्टर 'वन' की रहस्यमयी दुनिया में कदम रखते हुए दिख रहे हैं, जबकि दूसरे में उन्हें एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है। इन विजुअल्स को देखकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या एक्टर दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं या फिर उनके ये अलग-अलग रूप फिल्म की लोककथा वाली कहानी से जुड़े हैं।

'द वन' का टीजर कब होगा रिलीज

'द वन' के नए पोस्टर से अभी तक उस योद्धा की पहचान और भूमिका साफ नहीं हो पाई है। पोस्टर्स से यह सवाल भी उठता है कि क्या वह किरदार 'वन' का रक्षक है या फिर वर्जित जंगल के अंदर की प्राचीन दुनिया का हिस्सा है। कल रिलीज होने वाले टीजर से फिल्म के किरदारों और कहानी के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। दर्शकों को सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' का टीजर 25 अगस्त को देखने को मिलने वाला है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की पहली फिल्म

बड़े पैमाने पर बनी थिएट्रिकल फैंटेसी फिल्म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में लोककथा, एक्शन, एडवेंचर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण देखने को मिलेगा। यह फिल्म एक ऐसी अनोखी दुनिया पर आधारित है, जिसके अपने किरदार, प्रतीक और पौराणिक कथाएं हैं। फिल्म के मेकर्स का मकसद बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन के जरिए भारतीय लोककथाओं के तत्वों को 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर लाना है। इस प्रोजेक्ट को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने TVF और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर पेश किया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' की रिलीज की डेट

अरुणाभ कुमार द्वारा लिखित और दीपक मिश्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मनु आनंद डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी और विजुअल डायरेक्टर हैं। इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की मुख्य दुनिया के अलग-अलग पहलुओं को दिखाने वाले दो पोस्टर्स के बाद अब टीर 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की एक झलक दिखाएगा। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' की बदली रिलीज डेट, पोस्टर में दिखी अनोखी फैंटेसी की झलक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन