1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या है टाइगर श्रॉफ की धांसू बॉडी का असली राज, बहन कृष्णा ने बताई इसके पीछे की वजह, जन्मदिन पर भी नहीं छूते केक

क्या है टाइगर श्रॉफ की धांसू बॉडी का असली राज, बहन कृष्णा ने बताई इसके पीछे की वजह, जन्मदिन पर भी नहीं छूते केक

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 31, 2026 04:15 pm IST,  Updated : May 31, 2026 04:15 pm IST

टाइगर श्रॉफ की बहन ने उनकी फिटनेस और ट्रेनिंग को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने इस धांसू बॉडी के लिए कितना त्याग किया है।

Tiger Shroff- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@TIGERSHROFF

बॉलीवुड में बॉडी वाले कई हीरो हैं लेकिन जिनकी बॉडी की दीवानगी सबसे ज्यादा है उनका नाम है टाइगर श्रॉफ। बच्चों के पसंदीदा हीरो बने टाइगर ने बॉलीवुड में एंट्री ही बतौर एक्शन हीरो के तौर पर ली थी। पहली ही फिल्म में जोरदार स्टंट और गठीली बॉडी दिखाकर हीरो बन गए थे। अब टाइगर की बहन ने उनकी इस धांसू बॉडी के पीछे का राज भी खोल दिया है। साथ ही ये भी बताया कि टाइगर अनुशासन की मिसाल हैं और अपने जन्मदिन पर भी केक नहीं खाते। 

 क्या बोलीं कृष्णा श्रॉफ?

हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में कृष्णा ने बताया कि कैमरे के सामने न होने पर टाइगर श्रॉफ असल में कैसे हैं। टाइगर के किचन में समय बिताने की बात सुनकर कृष्णा हंस पड़ीं और फिर बोलीं, 'वो खाना नहीं बनाते। उन्हें अंडे बनाना भी नहीं आता। सच में? ये सुनकर शायद वो मुझे मार ही डालेंगे, लेकिन सच में उन्हें अंडे बनाना नहीं आता।' टाइगर की अत्यधिक अनुशासनशीलता के बारे में बात करते हुए, कृष्णा ने बताया कि वह कभी भी कुछ भी नहीं खाता है और आगे कहा, 'आप जानते हैं, उसके लिए, एक बार जब वह हर रात एक ही समय पर सो जाता है, तो वह कुछ भी खाने या चबाने के लिए नहीं उठता है। मैं हमेशा कहता हूं कि एक दायरा होता है। एक होता है अति अनुशासित, और एक होता है सामान्य। तो, वह पहले वाले पक्ष में है, अत्यधिक अनुशासित, और मैं बीच में हूं।' कृष्णा ने आगे बताया कि टाइगर अपने जन्मदिन पर मिठाई भी नहीं खाता। कृष्णा ने कहा, 'अपने जन्मदिन पर वो केक की खुशबू सूंघता है, लेकिन एक निवाला भी नहीं खाता। सच कहूं तो मुझे लगता है ये थोड़ा सनकीपन है।'

बॉलीवुड में बने नई पीढ़ी के एक्शन हीरो

टाइगर ने साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की थी और पहली ही फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म में कृति सैनन ने लीड रोल निभाया था। पहली ही फिल्म में टाइगर ने अपने एक्शन से खूब तारीफें बटोरी थीं। धांसू बॉडी के साथ आए टाइगर ने अपने डांस से भी सभी को प्रभावित किया था। ऋतिक रोशन को अपना आइडियल मानने वाले टाइगर आज बच्चों के सबसे पसंदीदा हीरो बन गए हैं और एक्शन के मामले में भी वे अपनी पीढ़ी के सबसे बड़े हीरो बन गए हैं। टाइगर बीते साल आई फिल्म बागी 4 में नजर आए थे। इसके बाद अब टाइगर की 6 फिल्में रिलीज की तैयारी कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें-डॉन 3 से पहले बीच मझधार में अटक गईं ये बिग बजट 6 फिल्में, कभी बदली मेकर्स की प्रयॉरिटी तो कभी विवाद ने डुबो दी नैया

मीनाक्षी शेषाद्रि का बेटा जोश किसी हीरो से नहीं है कम, Harvard से किया है ग्रेजुएशन, डैशिंग लुक देखकर बोले फैन- 'कब करेंगे डेब्यू?'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन