1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नशे में टुन्न बैठे थे राइटर, किताब पढ़ रही थी गर्लफ्रेंड, अनु कपूर ने रातों-रात करा दिया निकाह, आज बेटा है सुपरस्टार

नशे में टुन्न बैठे थे राइटर, किताब पढ़ रही थी गर्लफ्रेंड, अनु कपूर ने रातों-रात करा दिया निकाह, आज बेटा है सुपरस्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 26, 2025 04:07 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 04:07 pm IST

जावेद अख्तर ने शराब के नशे में शबाना आजमी से शादी की थी। इस शादी के सूत्रधार बॉलीवुड एक्टर अनु कपूर ने खुद इसका पूरा किस्सा अपने एक इंटरव्यू में शेयर किया था।

Javed Akhtar- India TV Hindi
जावेद अख्तर और फिल्मी दुनिया के दोस्त Image Source : INSTAGRAM@AZMISHABANA18

फिल्मी दुनिया में अपनी कलम से इतिहास रचने वाले दिग्गज राइटर जावेद अख्तर को आज देश के सबसे इंटलेक्चुअल्स में से एक समझा जाता है। उनकी बातें और अनुभव आज भी लोगों को बिल्कुल सटीक लगते हैं। 70 और 70 के दशक में बॉलीवुड में अपने दोस्त सलीम खान के साथ मिलकर एक अपनी कलम से एक नई इबारत गढ़ने वाले राइटर दर्जनों सुपरहिट गाने भी दिए हैं। जावेद अख्तर अपने खरे मिजाज और सटीक बात के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि जावेद अख्तर ने शराब के नशे में टुन्न होकर अचानक रातों-रात अपनी गर्लफ्रेंड शबाना आजमी से शादी की थी। इस शादी के सूत्रधार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर अनु कपूर रहे थे। अनु कपूर ने खुद कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में इस किस्से का खुलासा किया था। अनु कपूर ने एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में जावेद अख्तर और शबाना आजमी की शादी पर खुलकर बात की थी। साथ ही बताया था कि कैसे जावेद अख्तर शराब के नशे में टुन्न बैठे थे और उनकी सलाह पर शादी करने के लिए तैयार हो गए। इतना ही नहीं अनु कपूर ने बताया कि कैसे रातों-रात जावेद अख्तर और शबाना की शादी हुई थी। 

अनु कपूर ने खुद बताया था किस्सा

एएनआई पॉडकास्ट पर बीते साल पहुंचे अनु कपूर ने बताया था, जावेद अख्तर साहब नशे में बैठे था। शबाना अंदर किताब पढ़ रही थी। मैं भी वहीं था, और मैंने उससे कहा, 'बीबी (बहन) बस करो, एक बार और हमेशा के लिए फैसला कर लो।' जावेद बिल्कुल नशे में थे। उन्होंने कहा, 'मैं कैसे फैसला कर सकती हूं? वह किसी भी तरह का फैसला लेने के लिए तैयार नहीं है।' मैं उसके पास गया और थोड़ा समझाया, और जावेद अख्तर ने बुदबुदाया, 'हां, मैं तैयार हूं।' इसलिए, उनके ड्राइवर माइकल के साथ, मैं एक मौलवी को बुलाने के लिए बांद्रा मस्जिद की ओर दौड़ा। इस बीच, शौकत अम्मी ने अपना लाल जोड़ा निकाला, और अनिल कपूर और बोनी कपूर को बुलाया, और सभी आ गए। वे सुबह 4 बजे तक नाचते रहे; शादी आधी रात के बाद हुई।'

जावेद अख्तर के दोनों बच्चे हैं फिल्मी सितारे

बता दें कि जावेद अख्तर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी लिखी है। इसके साथ ही अपने गानों के लिए भी जावेद अख्तर जाने जाते हैं। जावेद अख्तर की कलम से फूटे कई गाने आज भी लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं। अपने फिल्मी करियर में सफलता का खास मुकाम हासिल करने वाले जावेद अख्तर के दोनों बच्चे भी फिल्मी दुनिया के सितारे हैं। जावेद के बेटे फरहान अख्तर बॉलीवुड के हिट हीरो हैं और दिग्गज प्रोड्यूसर भी हैं। फरहान ने अपनी दम पर कई फिल्में दी हैं और बड़ा प्रोडक्शन भी चलाते हैं। वहीं उनकी बेटी जोया अख्तर भी बॉलीवुड की हिट डायरेक्टर हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन