1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बच्चे या फिल्में', जब दीपिका पादुकोण से कहा गया किसी एक को चुनो, एक्ट्रेस का जवाब जीत लेगा आपका दिल

'बच्चे या फिल्में', जब दीपिका पादुकोण से कहा गया किसी एक को चुनो, एक्ट्रेस का जवाब जीत लेगा आपका दिल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 08, 2024 01:21 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 01:21 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज मां बन गई हैं। अस्पताल में बीते दिन उन्हें भर्ती कराया गया है। वैसे काफी वक्त पहले दीपिका से करण जौहर ने 'बच्चे या फिल्में' दोनों में से एक चुनने को कहा था। एक्ट्रेस ने इसका क्या जवाब दिया, ये देखने लायक है।

Deepika Padukone - India TV Hindi
दीपिका पादुकोण। Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में नवंबर महीने में शादी की थी। दोनों की शादी की खूब चर्चा रही। सफल करियर के बीच दोनों की शादी का फैसला लोगों को काफी पसंद आया था। अब शादी के 6 साल बाद कपल मम्मी-पापा बन गए हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट थी और आज ही बेबी को जन्म दिया है। उनकी डिलवरी सितंबर महीने में ही तय थी और अब बीते दिन ही वो अस्पताल में भर्ती भी हुईं। बीती शाम वो परिवार वालों के साथ अस्पताल पहुंचीं। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थी कि बेबी किसी भी वक्त दुनिया में आ सकता है और ठीक ऐसा ही हुआ भी है। दीपिका और रणवीर के पहले बेबी का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था और ये खुशखबरी उनके लिए किसी मेगा सरप्राइज से कम नहीं है। हर किसी की नजरें सोशल मीडिया पर टिकी हुई थी कि इसी बीच खबर आई कि दोनों बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। 

करण जौहर ने किया था दीपिका से सवाल

बीते कुछ महीनों से दीपिका पादुकोण अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही थीं। इसी बीच वो अपनी फिल्मों की शूटिंग भी पूरी करती रहीं। प्रेग्नेंसी एनाउंसमेंट के बाद उन्हें 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी करते देखा गया और इसी बीच उनका बेबी बंप भी पहली बार लोगों को देखने को मिला। इसके अलावा वो अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी बेबी बंप के साथ प्रमोट करती नजर आईं। वैसे याद दिला दें कि दीपिका पादुकोण 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 में आलिया भट्ट के साथ नजर आई थीं और इस दौरान करण जौहर ने उनसे एक टेढ़ा सवाल पूछा था। रैपिड फायर राउंड के दौरान करण जौहर का सवाल था, 'बेबीज या फिल्में दोनों में से किसी एक को चुनें।'

दीपिका ने दिया टेढ़े सवाल का सीधा जवाब

दीपिका पादुकोण ने करण जोहर के सवाल को बखूबी संभाला और ऐसा जवाब दिया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। अपने स्टाइल को कैरी करते हुए दीपिका पादुकोण ने साफ किया कि वो कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करेंगी और उन्होंने दोनों ही चाहिए। उनका जवाब था, 'मूवीज करते हुए बच्चे चाहिए।' इस सवाल से साफ हो गया कि वो न अपनी फैमिली लाइफ को दरकिनार करेंगी और न ही अपने करियर को। ठीक ऐसा ही उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान देखने को भी मिला। बड़े ही शानदार तरीके से दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के साथ ही फिल्मों और काम को संभलती दिखीं। 

इस फिल्म में नजर आएंगे दीपिका-रणवीर

बता दें, कुछ महीने पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें बताया था कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों अपने फैंस को ये जानकारी दी थी। अब दोनों जल्द ही अपनी अगली फिल्म में साथ नजर आएंगी। कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिघंम अगेन' में दोनों साथ नजर आने वाले हैं। दोनों के सॉलिड अवतार को फिल्मी लंबी कास्ट सपोर्ट करती नजर आएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन