1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 44 के गोविंदा ने 16 साल की हीरोइन संग किया रोमांस, इमेज को लगा बट्टा और करियर भी हुआ चौपट

जब 44 के गोविंदा ने 16 साल की हीरोइन संग किया रोमांस, इमेज को लगा बट्टा और करियर भी हुआ चौपट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 07, 2025 07:02 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 07:02 pm IST

गोविंदा ने अपने करियर में रवीना टंडन से लेकर करिश्मा कपूर जैसी बेहतरीन अभिनेत्रियों के साथ काम किया है और कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। लेकिन, क्या आप उस एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं, जिसके साथ काम करने पर उन्हें खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं।

Govinda- India TV Hindi
गोविंदा Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर हाल ही में उनके बर्थडे के मौके पर जारी किया गया। इस टीजर के जारी होते ही हलचल मच गई। रणवीर सिंह के दमदार अवतार और एक्शन ने उनके फैंस को खुश कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के एक्शन और लुक की तो चर्चा हो ही रही है, साथ ही इस फिल्म की हीरोइन के भी खूब चर्चे हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन नजर आएंगी, जो अभिनेता से 20 साल छोटी हैं। रणवीर जहां 40 के हैं तो वहीं सारा अर्जुन 20 साल की हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर धुरंधर में सारा अर्जुन की कास्टिंग पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब कोई एक्टर खुद से सालों छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहा है।

2008 में रिलीज हुई थी ये फिल्म

ऐसे कई स्टार हैं जो खुद से आधी और उससे भी छोटी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस कर चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा जैसे सुपरस्टार्स के नाम भी शुमार हैं। 90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा ने कई बार कमबैक की कोशिश की और हर बार फेल रहे हैं। 2008 में उन्होंने 'मनी है तो हनी है' से भी कमबैक की कोशिश की थी और ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी। लेकिन, इसकी वजह इसका कंटेंट या अभिनय नहीं, बल्कि उनसे 28 साल छोटी हंसिका मोटवानी की कास्टिंग थी।

गोविंदा ने हंसिका मोटवानी संग किया था रोमांस

गोविंदा ने इस फिल्म में तब 16 साल की रहीं हंसिका मोटवानी संग रोमांस किया था, जबकि खुद गोविंदा उन दिनों 44 साल के थे, जिसके चलते उन्हें खूब आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। फिल्म में गोविंदा ने बॉबी अरोड़ा नाम के शख्स का रोल निभाया था, जो खुद को साबित करने के लिए अपने घर से भाग जाता है और आशिमा कपूर से मिलता है। ये किरदार हंसिका मोटवानी ने निभाया था, जो फिल्मों में अपना करियर बनाने की चाहत रखती है। उम्र में बड़ा फासला होने के बाद भी दोनों प्यार में पड़ जाते हैं और शादी कर लेते हैं।

Govinda
Image Source : INSTAGRAMमनी है तो हनी है के एक सीन में गोविंदा और हंसिका मोटवानी।

गोविंदा को खूब झेलनी पड़ी आलोचनाएं

इस फिल्म में जब हंसिका ने गोविंदा संग रोमांस किया, वह अपनी बाल भूमिकाओं के लिए जानी जाती थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस फिल्म को सफलता भी नहीं मिली और गोविंदा की इमेज पर भी बट्टा लग गया। उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 'पार्टनर' से वापसी की, लेकिन इसके बाद आई सारी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अब देखना ये होगा कि 'धुरंधर' में रणबीर कपूर और सारा अर्जुन की जोड़ी पसंद की जाएगी या नहीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन