1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'आप की अदालत' में जब कपिल शर्मा से उनकी अंग्रेजी के बारे में पूछा सवाल, तो दिया ये जवाब

'आप की अदालत' में जब कपिल शर्मा से उनकी अंग्रेजी के बारे में पूछा सवाल, तो दिया ये जवाब

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 11, 2023 10:25 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 07:23 am IST

कपिल ने आगे कहा कि कोरिया में जब मैं गया तो देखा कि उनकी इंग्लिश तो हमें भी समझ नहीं आती है। जब वहां एक फंक्शन में मेरा नाम लिया तो मुझे ही नहीं पता चला कि इंग्लिश में मेरा किस तरह नाम ले लिया। उनका उच्चारण ही समझ में नहीं आता।

'आप की अदालत' में जब कपिल शर्मा से उनकी अंग्रेजी के बारे में पूछा सवाल, तो दिया ये जवाब- India TV Hindi
'आप की अदालत' में जब कपिल शर्मा से उनकी अंग्रेजी के बारे में पूछा सवाल, तो दिया ये जवाब Image Source : INDIA TV

Aap ki adalat: इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा से जब इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने पूछा कि 'कनाडा में आपने इंग्लिश में पूरा इंटरव्यू दे दिया था। इतनी इंग्लिश कहां सेलने में डर लगता है। अंग्रेज समझ जाते हैं कि क्या बोलना चाह रहे हैं। इसलिए मैंने उनके सामने बिना तकलीफ के अंग्रेजी में इंटरव्यू दे दिया। कपिल ने आगे कहा कि कोरिया में जब मैं गया तो देखा कि उनकी इंग्लिश तो हमें भी समझ नहीं आती है। जब वहां एक फंक्शन में मेरा नाम लिया तो मुझे ही नहीं पता चला कि इंग्लिश में मेरा किस तरह नाम ले लिया।

'मैं अमृतसर से लेकर भी क्या आया था' बोले कपिल शर्मा

यही नहीं, ​कपिल शर्मा ने फिल्म में पैसा लगाने के बारे में एक वाकया बताते हुए कहा कि किस तरह शाहरुख ने उन्हें दी थी कुछ यूनिक सलाह। कपिल ने बताया कि शाहरुख ने बताया था कि फिल्म एक्टर मत बन। पैसा मत लगा। उन्होंने फिल्मों का गणित भी समझाया था। लेकिन मैंने फिर भी फिल्म में पैसा लगाया, जब फिल्म पिटी तो समझा कि शाहरुख सर ने सही समझाया था। लेकिन कपिल ने कहा कि मैंने फिल्म में पैसा इसलिए लगाया था कि अमृतसर से मैं लेकर भी क्या आया था। 

Also Read:

जब कपिल शर्मा नशे की हालत में पहुंच गए थे अमिताभ बच्चन से मिलने, जानिए फिर क्या हुआ?

कपिल शर्मा से पूछा 'आपके दो रूप हैं, कभी हंसते हंसाते हैं, कभी डराया और धमकाया भी', जानिए क्या बोले कॉमेडी किंग?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन