1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'लगा मर जाऊंगी...' कैंसर का दंश झेल चुकी शाहरुख खान की हीरोइन, दोस्तों-रिश्तेदारों ने छोड़ा साथ, फिर...

'लगा मर जाऊंगी...' कैंसर का दंश झेल चुकी शाहरुख खान की हीरोइन, दोस्तों-रिश्तेदारों ने छोड़ा साथ, फिर...

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 09, 2025 12:43 pm IST,  Updated : May 09, 2025 12:43 pm IST

शाहरुख खान, आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी इस बॉलीवुड अभिनेत्री को 2012 में अपने कैंसर के बारे में पता चला था, जिसके बाद एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह से पलट गई। कौन है ये बॉलीवुड अभिनेत्री जानने के लिए पढ़ें।

Manisha Koirala- India TV Hindi
मनीषा कोइराला। Image Source : INSTAGRAM

महिमा चौधरी से लेकर सोनाली बेंद्रे तक, बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां और अभिनेता हैं, जिन्होंने कैंसर को मात दी है। महिमा चौधरी से लेकर सोनाली बेंद्रे तक जैसी अभिनेत्रियां कैंसर सर्वाइवर हैं। इन अभिनेत्रियों ने खुलकर अपने कैंसरके बारे में ना सिर्फ बात की, बल्कि महिलाओं को इसके प्रति जागरूक भी किया। बॉलीवुड में एक और ऐसी अभिनेत्री है, जिसे 2012 में स्टेज IV डिम्बग्रंथि के कैंसर का पता चला था। जिसके बाद उनके लिए पूरी दुनिया ही पलट गई। अभिनेत्री को जब पता चला कि उन्हें कैंसर है तो उन्हें लगा कि वह मर जाएंगी। लेकिन, उन्होंने कैंसर से लड़ाई लड़ी और इस जानलेवा बीमारी के आगे मजबूती से खड़ी रहीं। इसी का नतीजा है कि वह आज पूरी तरह स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं।

2012 में डायग्नोस हुआ कैंसर

मनीषा कोइराला को 2012 में पता चला था कि उन्हें कैंसर है। जब उन्हें कैंसर का पता चला, उससे पहले ही उनका तलाक हुआ था। अभिनेत्री ने 19 जून 2010 में पारंपरिक नेपाली रीति-रिवाज के अनुसार सम्राट दहल से शादी की, लेकिन 2012 में दोनों का तलाक हो गया। इसी के बाद उन्हें अपने कैंसर के बारे में पता चला। जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क चली गईं। 2015 में उन्होंने अपने कैंसर मुक्त होने की जानकारी दी।

कैंसर में दोस्तों-परिवार ने छोड़ा साथ

एक इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने बताया था कि कैंसर ने उन्हें काफी कुछ सिखाया। उन्होने बताया कि कैंसर से अपनी जंग के दौरान उन्हें रिश्तों के बारे में कई महत्वपूर्ण सबक सीखने को मिले। उन्होंने कहा कि कैंसर के दौरान, वह जिन दोस्तों पर वह निर्भर थीं, उनमें से कई ने बीच में ही उनका साथ छोड़ दिया और ये केवल उनका परिवार ही था जो उनका साथ देने के लिए उनके साथ मौजूद रहा। उन्होंने यह भी बताया कि वह आर्थिक रूप से सक्षम थीं, इसके बावजूद, उनके परिवार के कई लोग उनके कैंसर के दौरान उनसे मिलने नहीं आए। 

मनीषा कोइराला को जब कैंसर डायग्नोस हुआ

मनीषा कोइराला ने एएनआई से बातचीत में अपने कैंसर के बारे में बात करते हुए कहा था- '2012 में जब मुझे पता चला कि मुझे कैंसर है, तब मुझे ये नहीं पता था कि ये लास्ट स्टेज का ओवेरियन कैंसर है। मुझे नेपाल में कैंसर डायग्नोस हुआ। तब मैं बहुत डरी हुई थी। जाहिर सी बात है, कैंसर का नाम सुनकर सब डर जाते हैं। हम हॉस्पिटल में थी, तभी दो-तीन टॉप डॉक्टर आए और उन्होंने मुझसे बात की। मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं। लगा जिंदगी खत्म होने वाली है।'

कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क में रहीं मनीषा

मनीषा ने आगे कहा था- 'हम दो-तीन जाने-माने लोगों, हस्तियों को जानते थे, हम जानते थे कि वे न्यूयॉर्क गए थे और उन्होंने अपना इलाज करवाया था। और मेरे दादाजी भी स्लोअन केटरिंग गए थे और उन्होंने अपना इलाज करवाया था।' मनीषा कोइराला ने न्यूयॉर्क में अपनी सर्जरी के बारे में भी बताया, जहां वे अपने कैंसर के इलाज के लिए पांच-छह महीने तक रहीं।

हीरामंडी से किया दमदार कमबैक

मनीषा कोइराला पिछले दिनों संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडीः द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियों में रहीं, जिसमें वह मल्लिकाजान के किरदार में थीं। इस सीरीज में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। सीरीज में उनके साथ शरमिन सहगल, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन और अदिति राव हैदरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे और इस सीरीज को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन