1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 50 साल बड़े एक्टर की पत्नी बनीं प्रियंका, 'वैम्प' बनकर लूट ली सारी लाइमलाइट, हाथ मलती रह गई बड़े घर की बेटी

जब 50 साल बड़े एक्टर की पत्नी बनीं प्रियंका, 'वैम्प' बनकर लूट ली सारी लाइमलाइट, हाथ मलती रह गई बड़े घर की बेटी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 06, 2025 10:21 am IST,  Updated : Aug 06, 2025 10:21 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई चैलेंजिंग रोल निभाए हैं। सिर्फ पॉजिटिव ही नहीं निगेटिव किरदारों से खूब तारीफें बटोरी हैं। 'ऐतराज' में निभाए अपने सोनिया मल्होत्रा के किरदार से भी खूब तारीफें हासिल कीं, लेकिन हाल ही में जाने-माने फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने खुलासा किया कि ये रोल पहले किसी और को ही ऑफर हुआ था।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
ऐतराज के एक सीन में प्रियंका चोपड़ा। Image Source : YOUTUBE/ULTRA MOVIE PARLOUR

प्रियंका चोपड़ा अब देसी गर्ल के तौर पर नहीं ग्लोबल आइकॉन के तौर पर पहचानी जाने लगी हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में प्रियंका ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना हीरोइनें ही नहीं बड़े-बड़े हीरो भी देखते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई चैलेंजिंग किरदार निभाए। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस होते हुए भी सपोर्टिंग रोल निभाने से भी पीछे नहीं हटीं और न ही निगेटिव रोल निभाने से इनकार किया। अपने करियर की शुरुआत में भी प्रियंका ने 'ऐतराज' में सोनिया मल्होत्रा का निगेटिव रोल निभाकर हर किसी को चौंका दिया था। अपने दमदार अभिनय से प्रियंका ने इसे आईकॉनिक बना दिया, हालांकि ये बात और है कि पहले ये किरदार एक बड़े फिल्मी खानदान की बेटी को ऑफर हुआ था। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर की, जिन्हें पहले सोनिया मल्होत्रा का रोल मिला था।

ऐतराज में सोनिया का रोल करीना को ऑफर हुआ था

कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म 'ऐतराज' में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। फिल्म में करीना ने अक्षय की पत्नी प्रिया सक्सेना का किरदार निभाया था, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने सोनिया मल्होत्रा का निगेटिव किरदार चुना और वैंप बनकर सुर्खियों में छा गईं। हालांकि, फिल्ममेकर सुनील दर्शन का कहना है कि सोनिया वाला रोल पहले करीना कपूर को ऑफर किया गया था।

करीना ने हीरोइन वाला रोल चुना- सुनील दर्शन

सुनील दर्शन ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए ऐतराज की कास्टिंग और सफलता को लेकर बात की। सुनील दर्शन ने बातचीत में कहा, 'ऐतराज में सोनिया वाला रोल पहले करीना कपूर को पहले ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने वो नहीं चुना और हीरोइन वाले रोल के लिए अड़ गईं, जो एक आसान और सुरक्षित था। करीना को मुश्किल रोल पसंद नहीं थे।' हालांकि, सुनील दर्शन का मानना है कि सोनिया वाला किरदार ठुकराकर करीना कपूर ने गलती की थी। इसी के साथ इस चैलेंजिंग रोल को चुनने के लिए प्रियंका की वाहवाही की।

करीना को पसंद हैं आसान काम- सुनील दर्शन

उन्होंने आगे कहा, 'उस दौर में फीमेल निगेटिव रोल को 'वैम्प' जैसा माना जाता था और जब बताया गया कि प्रियंका को अमरीश पुरी की पत्नी बनना है, तो उन्हें लगा ये शशिकला या बिंदू टाइप रोल होगा, जैसा कि वह पुरानी फिल्मों में निभाती थीं। लेकिन समय के साथ-साथ स्क्रिप्ट और सिनेमा की भाषा दोनों बदल रही थी और फिर मुझे लगा कि, ओह माय गॉड, बेबो से कितनी बड़ी चूक हो गई। बेबो तो बेबो हैं, वह हमेशा से ऐसा काम करना चाहती थीं, जो आसानी से हो जाए। उन्होंने हीरो के साथ हीरोइन का रोल चुना। वह प्रियंका वाला किरदार भी चुन सकती थीं, लेकिन उन्होंने नहीं किया।'

प्रियंका की तारीफ में कही ये बातें

वहीं प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए सुनील दर्शन ने कहा, 'उस दौरान ज्यादातर एक्ट्रेसेज ग्रे रोल करने से कतराती थीं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने रिस्क लिया। वह अपने करियर की शुरुआत में ही काफी ‘गो-गेटर’ थीं, जिस चीज को चाहती थीं उसे हासिल कर ही लेती थीं। ऐतराज में सोनिया का रोल उन्होंने ऐसे निभाया कि लोगों को लगने लगा कि ऐसा भी हो सकता है।'

हिट थी ऐतराज

बता दें, अब्बास-मस्तान की कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म ‘ऐतराज’, में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार 'सोनिया' एक ग्रे शेड्स रोल था, जो पहले करीना को ऑफर किया गया था, लेकिन करीना ने प्रिया वाला पॉजिटिव रोल चुना। इस फिल्म में प्रियंका ने अपनी उम्र से 50 साल बड़े अमरीश पुरी की पत्नी का किरदार निभाकर सबको हैरान कर दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन