1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उन्हें हिंदू धर्म का...' सोनाक्षी ही नहीं, पापा शत्रुघ्न भी मुकेश खन्ना की टिप्पणी का दे चुके हैं जवाब

'उन्हें हिंदू धर्म का...' सोनाक्षी ही नहीं, पापा शत्रुघ्न भी मुकेश खन्ना की टिप्पणी का दे चुके हैं जवाब

 Written By: Priya Shukla
 Published : Dec 17, 2024 03:04 pm IST,  Updated : Dec 17, 2024 03:57 pm IST

सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने 'शक्तिमान' मुकेश खन्ना को अपनी परवरिश पर सवाल खड़े करने को लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालांकि, इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा भी मुकेश खन्ना को उनकी टिप्पणियों का जवाब दे चुके हैं।

Mukesh Khanna- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में उनकी परवरिश पर की गई टिप्पणी को लेकर मुकेश खन्ना की आलोचना की। Image Source : INSTAGRAM

मुकेश खन्ना ने हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी की परवरिश पर सवाल उठाए और रामायण पर ज्ञान की कमी को लेकर उनकी आलोचना की थी। सोनाक्षी के साथ ये विवाद तबसे जुड़ा है, जब वह 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक एपिसोड में हिंदू महाकाव्य से संबंधित एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। जिस पर अभिनेत्री को मुकेश खन्ना पहले भी निशाने पर ले चुके हैं और अब उन्होंने एक बार फिर सोनाक्षी की नॉलेज पर सवाल खड़े किए। ऐसे में सोनाक्षी से भी रहा नहीं गया और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना की आलोचना की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ साल पहले 2020 में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी।

पहले भी सोनाक्षी पर तंज कर चुके हैं मुकेश खन्ना

दरअसल, इससे पहले भी मुकेश खन्ना 'केबीसी' में 'रामायण' से जुड़े प्रश्न का जवाब ना दे पाने पर सोनाक्षी सिन्हा को निशाने पर लेते रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर कई बार अभिनेत्री पर निशाना साधा है। ऐसे में कुछ साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी और बिना नाम लिए ही अभिनेता की जमकर क्लास लगाई थी।

जब शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी का किया बचाव

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने बिना किसी का नाम लिए कहा, 'मेरा मानना ​​है कि किसी को इस बात से दिक्कत है कि सोनाक्षी रामायण पर एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई। सबसे पहले, इस व्यक्ति को रामायण से संबंधित सभी चीजों में विशेषज्ञ होने के लिए क्या योग्य बनाता है? और उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक किसने नियुक्त किया है?''

मुझे अपने बच्चों पर गर्व है- शत्रुघ्न सिन्हा

इसी के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था- ''मुझे अपने तीनों बच्चों पर बहुत गर्व है। सोनाक्षी अपने दम पर स्टार बनीं। मुझे कभी भी उसका करियर लॉन्च नहीं करना पड़ा। वह एक ऐसी बेटी है जिस पर किसी भी पिता को गर्व होगा। रामायण पर एक प्रश्न का उत्तर न देना, सोनाक्षी को एक अच्छा हिंदू होने के लिए अयोग्य नहीं ठहराता। उसे किसी से सर्टिफिकेट या फिर अप्रूवल की जरूरत नहीं है।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन