1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

 Published : Feb 04, 2026 06:00 am IST,  Updated : Feb 04, 2026 06:00 am IST

उर्मिला मातोंडकर ने हिंदू धर्म को हिंसक बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। उनके इस बयान के बाद बीजेपी नेता सुरेश नाखुआ ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

urmilla matondkar- India TV Hindi
उर्मिला मातोंडकर Image Source : INSTAGRAM/@URMILAMATONDKAROFFICIAL

उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड में अपनी वर्सेटिलिटी, बोल्ड रोल्स और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर हैं। उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' (1995) से स्टारडम मिला, जिसने उन्हें यूथ आइकन बना दिया और बाद में 'सत्य', 'कौन', 'भूत' और 'एक हसीना थी' जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए उन्हें क्रिटिक्स से भी तारीफ मिली। वह लीक से हटकर और दमदार फीमेल रोल्स करके स्टीरियोटाइप तोड़ने के लिए भी जानी जाती हैं, लेकिन वह कई विवादित बयानों के कारण भी चर्चा में रही हैं। उर्मिला मातोंडकर पहले एक विवाद में फंस गई थीं, जब उन्होंने एक बयान में हिंदू धर्म को हिंसक बताया था। इस बयान के बाद बीजेपी नेता सुरेश नाखुआ ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया था।

उर्मिला मातोंडकर मानती हैं हिंदू धर्म को हिंसक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर ने 6 साल पहले पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या एक हिन्दू ने की थी। उर्मिला ने कहा, 'गांधी जी की हत्या करने वाला हिंदू था, गांधी आज भी हमारे बीच मौजूद है और उन्हीं के विचारों पर हम चल रहे हैं। महात्मा गांधी ने हमें प्यार करना सिखाया लेकिन आज भी उनके विचारों की हत्या हो रही है।' एक्ट्रेस ने एक शो में कहा था, 'हिंदू धर्म दुनिया का सबसे हिंसक धर्म है।' एक्ट्रेस के इस बयान ने बहुत बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद भाजपा नेता सुरेश नखुआ ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उर्मिला मातोंडकर पर क्यों भड़के थे भाजपा नेता

बीजेपी के सुरेश नाखुआ ने कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था, 'उन्होंने एक टीवी शो में हिंदू धर्म को दुनिया का सबसे हिंसक धर्म' कहकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।' उन्होंने शिकायत में कांग्रेस अध्यक्ष और एक पत्रकार का नाम भी लिया है।

उर्मिला मातोंडकर का हिट करियर

90 के दशक की मशहूर 'रंगीला गर्ल' ने 'मासूम' से बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और आज उन्हें 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है, जिन्होंने बेहतरीन डांस और एक्टिंग से पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें-

महीनों तक डिप्रेशन में थी ये हसीना, बिग बॉस से बाहर आते ही ऐसा हो गया था हाल, लेनी पड़ी थेरेपी

The 50: ये कंटेस्टेंट छोड़ना चाहता है शो? 'द लायन' के सामने भरी सभा में किया ऐलान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन