बॉलीवुड में आज-कल सबकी जुबान पर बस एक ही नाम है, और वो नाम है धुरंधर और धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर। धुरंधर और धुरंधर 2 की कामयाबी ने आदित्य धर को बॉलीवुड का नया किंग बना दिया है। कई बड़े सितारों से लेकर डायरेक्टर्स तक ने आदित्य धर के निर्देशन की तारीफ की है, जिनमें 'बाहुबली' के निर्देशक एस एस राजामौली का नाम भी शामिल है। अपनी फिल्म की सफलता के चलते आदित्य धर और उनकी पत्नी यामी गौतम काफी चर्चा में हैं, लेकिन आमतौर पर ये कपल काफी लो-प्रोफाइल रहते हैं। आदित्य और यामी 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे और इस दौरान दोनों ने काफी साधारण कपड़े पहने थे। दोनों ने बिना किसी तामझाम के गुपचुप शादी रचा ली। लेकिन, यामी ने खुद एक बार खुलासा किया था कि एक सेलिब्रिटी डिजाइनर ने उन्हें अपना लहंगा देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां की साड़ी में शादी की।
यामी गौतम को डिजाइनर ने लहंगा देने से कर दिया था इनकार
यामी गौतम ने 2021 में आदित्य धर से शादी की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जैसे ही उन्होंने ये फोटोज शेयर कीं, ये तस्वीरें हर तरफ छा गईं। खासतौर पर कपल की सादगी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। ये कोई शाही शादी नहीं थी, लेकिन बेहद खास जरूर रही। यामी और आदित्य ने बेहद सादगी से अपने होमटाउन में शादी की। न कोई तामझाम और न ही डिजाइनर कपड़े, यामी ने अपनी शादी में अपनी मां की साड़ी पहनी थी और उनके इस कदम ने कईयों के दिल जीत लिए। हालांकि, बाद में यामी ने खुलासा किया कि उन्हें एक डिजाइनर ने ये कहते हुए लहंगा देने से मना कर दिया था कि वह कोई बड़ी एक्ट्रेस नहीं हैं।
आप कोई खास हस्ती नहीं हैं
यामी ने बताया कि उन्होंने जब अपनी शादी के लिए लहंगा डिजाइन करने के लिए इस डिजाइनर से संपर्क किया तो उसने कहा कि उनके लिए खास लहंगा नहीं है, क्योंकि वो इतनी बड़ी एक्ट्रेस नहीं हैं कि उनका डिजाइन किया लहंगा पहन सकें। उन्होंने इसी के साथ ये भी बताया था कि इंडस्ट्री में ऐसे कई बड़े डिजाइनर हैं जो हर किसी को अपने कपड़े नहीं देते, क्योंकि आप कोई खास या बड़ी हस्ती नहीं हैं। यामी ने बताया कि डिजाइनर की बात सुनकर उन्हें काफी बुरा लगा था।
शादी में पहनी मां की साड़ी
डिजाइनर के मना करने के बाद यामी गौतम ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी हर तरफ तारीफ हुई। उन्होंने अपनी शादी में अपनी मां की शादी की साड़ी पहनी थी और आदित्य धर ने भी उनके इस फैसले में उनका साथ दिया। यामी जहां मां की साड़ी पहनकर दुल्हन बनीं तो वहीं आदित्य भी ट्रेडिशनल कश्मीरी पंडित दूल्हा बनकर पहुंचे। दोनों ने बिना किसी तामझाम के शादी की, जिसमें न तो किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने शिरकत की और न ही ये कोई डेस्टिनेशन वेडिंग थी। दोनों ने बस अपने परिवार वालों की मौजूदगी में अपने घर पर ही शादी कर ली और फिर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी।
यामी और आदित्य धर की लव स्टोरी
यामी गौतम ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत में अपनी और आदित्य धर की लव स्टोरी के बारे में बात की थी। इसी दौरान यामी ने बताया कि वह 'उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक' के प्रमोशन के दौरान आदित्य के करीब आईं। दोनों की बातचीत ही प्रमोशन के दौरान शुरू हुई और दोनों दोस्त बन गए। दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को प्रपोज नहीं किया, लेकिन दोनों को पता था कि वह एक-दूसरे के काफी करीब आ चुके हैं। यामी ने बताया था कि आदित्य का शांत स्वभाव उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया था और इसके अलावा फिल्ममेकिंग के प्रति उनका जुनून भी उन्हें बहुत पसंद है।
ये भी पढ़ेंः 34 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसके नाम हुए 11 अवॉर्ड, संवारा एआर रहमान का करियर, अब भी हिट हैं गाने
पवन सिंह को तगड़ा झटका, बिना इजाजत एक्ट्रेस की कमर पर रखा हाथ, महिला आयोग ने भेजा नोटिस