1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज कहां हैं ये खतरों के खिलाड़ी के 13 विनर्स, आज मिलेगा नया चैंपियन, ये है टॉप की लिस्ट

आज कहां हैं ये खतरों के खिलाड़ी के 13 विनर्स, आज मिलेगा नया चैंपियन, ये है टॉप की लिस्ट

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Sep 29, 2024 12:29 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 12:29 pm IST

रोहित शेट्टी के पॉपुलर रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 14वां सीजन आज समाप्त हो जाएगा। शो को इस सीजन का विनर भी आज मिलने वाला है। इससे पहले अब तक इस रियालिटी शो को 13 लोग जीत चुके हैं। आइये जानते हैं आज कहां और क्या कर रहे हैं खतरो के खिलाड़ी के विजेता।

rohit shetty- India TV Hindi
रोहित शेट्टी Image Source : INSTAGRAM

रोहित शेट्टी के नेतृत्व वाला टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपनी तरह का अनोखा शो है। इस शो में कंटेस्टेंट्स की दमखम मापी जाती है। आज 'खतरों के खिलाड़ी' शो के 14वें सीजन का फाइनल होना है। रविवार को आज इस शो का विजेता मिल जाएगा। इससे पहले अब तक इस शो को 13 कंटेस्टेंट्स जीत चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के सभी विनर्स आज कहां हैं और क्या कर रहे हैं। शो का वर्तमान सीजन खतरों के खिलाड़ी 14 अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, प्रशंसक यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि शीर्ष फाइनलिस्ट कृष्णा श्रॉफ, करण वीर मेहरा, गशमीर महाजनी, शालिन बहनोट और अभिषेक कुमार में से इस साल का विजेता कौन बनेगा। 

सीज़न 1- नेत्रा रघुरामन

अभिनेत्री नेत्रा रघुरामन खतरों के खिलाड़ी सीजन 1 की विजेता बनकर उभरीं। इस शो को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। सीजन 1 का प्रीमियर 21 जुलाई 2008 से 14 अगस्त 2008 तक हुआ था। इस सीजन की अन्य प्रतियोगी पायल रोहतगी, उर्वशी शर्मा, पूजा बेदी और सोनाली थीं। नेत्रा लंबे समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। आखिरी बार नेत्रा को 2006 में आई फिल्म 'हुस्न लव एंड बिट्रेयल' में देखा गया था। 

सीज़न 2- अनुष्का मनचंदा
'एक मैं और एक तू', 'मिट जाए गम', 'अल्लाह दुहाई है' जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज से सजाने वाली सिंगर अनुष्का मनचंदा खतरों के खिलाड़ी शो के दूसरे सीजन की विजेता रही थीं। अक्षय द्वारा फिर से होस्ट किया गया, सीज़न का प्रीमियर 7 सितंबर 2009 से 1 अक्टूबर तक हुआ था। अनुष्का मनचंदा भी लंबे समय से फिल्मी दुनिया में नजर नहीं आईं हैं। आईएमडीबी के मुताबिक साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले' में अनुष्का ने काम किया था। इसके बाद से कोई प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं। 

सीज़न 3- शब्बीर अहलूवालिया

इस रियालिटी के तीसरे सीज़न को अक्षय कुमार की जगह प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट किया था। शब्बीर अहलूवालिया शो सीजन के विनर रहे थे। खतरों के खिलाड़ी शो 3 में भाग लेने वाले अन्य प्रतियोगी डिनो मोरिया, ऋत्विक भट्टाचार्य, मिलिंद सोमन और मनजोत सिंह थे। टीवी स्टार शब्बीर अहलूवालिया अभी भी टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते रहते हैं। वर्तमान में कुमकुम भाग्य सीरियल में शब्बीर काम कर रहे हैं। 

सीज़न 4- आरती चबरिया

खतरों के खिलाड़ी के चौथे सीजन की होस्टिंग फिर से अक्षय कुमार ने की थी। इस सीजन की विजेता आरती चबरिया रही थीं। जिसका प्रीमियर 3 जून, 2011 से 23 जुलाई, 2011 तक हुआ था। आरती चबरिया अभी भी एक्टिंग की दुनिया में काम करती हैं। आईएमडीबी के मुताबिक आरती अपनी अपकमिंग फिल्म 'आवारा दीवाना पागल' के दूसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। 

सीजन 5- रजनीश दुग्गल

अभिनेता रजनीश दुग्गल ने इस शो का 5वां सीजन जीता। शो के पांचवे सीजन में ही पहली बार रोहित शेट्टी बतौर होस्ट बनकर आए थे। अभिनेता गुरमीत चौधरी सीज़न के प्रथम रनर अप के रूप में रहीं थीं। रजनीश अभी भी टीवी की दुनिया में काम करते हैं। हाल ही में फैशन स्ट्रीट नाम के शो में रजनीश नजर आए थे। 

सीजन 6- आशीष चौधरी

धमाल और डबल धमाल जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता आशीष चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 जीता था। इस सीजन को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। आशीष चौधरी आज भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। आईएमडीबी के मुताबिक आशीष चौधरी बीते साल आए प्रोजेक्ट कौशलजी बनाम कौशल में नजर आए थे। 

सीजन 7 - सिद्धार्थ शुक्ला
खतरों के खिलाड़ी के सातवें सीजन को अभिनेता अर्जुन कपूर ने होस्ट किया था। इस सीजन को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं, बीते कुछ समय पहले सिद्धार्थ का हर्टअटैक से निधन हो गया था। 

सीजन 8 - शांतनु माहेश्वरी
खतरों के खिलाड़ी का आठवां सीजन रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। इस सीजन के विजेता शांतनु महेश्वरी रहे थे। यह 22 जुलाई, 2017 से 30 सितंबर, 2017 तक प्रसारित हुआ था। शांतनु भी एक्टिंग करते रहते हैं और हाल ही में आई टीवी सीरीज 'इश्क इन द एयर' में नजर आए थे। 

सीजन 9- पुनीत पाठक

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और अभिनेता पुनीत पाठक ने रोहित शेट्टी के नेतृत्व में खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 जीता था। 9वां सीज़न 5 जनवरी 2019 से 10 मार्च 2019 के बीच हुआ था। पुनीत भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। 

सीजन 10- करिश्मा तन्ना
अभिनेत्री करिश्मा तन्ना केकेके 10 की विजेता बनकर उभरीं। विशेष रूप से, COVID-19 महामारी के कारण प्रसारण को 3 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस सीज़न में करण पटेल, शिविन नारंग, तेजस्वी प्रकाश और अदा खान भी थे। करिश्मा तन्ना भी ओटीटी सीरीज और फिल्मों में अहम किरदार निभाती नजर आती हैं। 

सीजन 11 - अर्जुन बिलजानी
सभी स्टंटों को अपनी बहादुरी से जीतने के बाद, टीवी अभिनेता अर्जुन बिलजानी ने केकेके सीजन 11 की ट्रॉफी उठाई, जिसका प्रीमियर 17 जुलाई, 2021 से 26 सितंबर, 2021 तक हुआ था। अर्जुन बिजलानी भी टीवी सीरियल में अहम किरदार निभाते नजर आते हैं। 

सीजन 12- तुषार कालिया

कोरियोग्राफर तुषार कालिया रोहित शेट्टी के केकेके सीज़न 12 के विजेता थे। सीज़न 2 जुलाई, 2022 को शुरू हुआ और 14 अक्टूबर, 2022 को समाप्त हुआ था। तुषार इसी साल रिलीज हुई फिल्म जट्ट और जूलियट 3 में नजर आए थे। 

सीज़न 13 - डिनो जेम्स
रैपर डिनो जेम्स को स्टंट-आधारित रियलिटी शो के पिछले सीज़न का विजेता घोषित किया गया था। पिछले सीज़न में डेज़ी शाह, शीज़ान खान, अरिजीत तनेजा, ऐश्वर्या शर्मा, रोहित रॉय और शिव ठाकरे जैसे प्रसिद्ध सेलेब्स भी शामिल थे। यह 15 जुलाई, 2023 और 14 अक्टूबर, 2023 के बीच आयोजित किया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन