Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 40 साल पहले नीली आंखों वाली इस हीरोइन ने काटा था गर्दा, ताजा तस्वीरें देख फैंस के उड़ जाएंगे होश

40 साल पहले नीली आंखों वाली इस हीरोइन ने काटा था गर्दा, ताजा तस्वीरें देख फैंस के उड़ जाएंगे होश

Written By: Priya Shukla Published : Jan 27, 2025 07:09 pm IST, Updated : Jan 27, 2025 07:09 pm IST

महान अभिनेता-निर्देशक राज कपूर द्वारा निर्देशित 'राम तेरी गंगा मैली' जैसे ही रिलीज हुई, मंदाकिनी रातों-रात सेंसेशन बन गईं। उन दिनों भले सोशल मीडिया का दौर नहीं था, लेकिन मंदाकिनी हर तरफ चर्चा में थीं। हालांकि, लंबे समय से वह फिल्मी पर्दे से दूर हैं और इस बीच उनकी ताजा तस्वीरें चर्चा में हैं।

mandakini- India TV Hindi
Image Source : X 'राम तेरी गंगा मैली' रिलीज होते ही हर तरफ छा गई थीं मंदाकिनी

आज-कल हर तरफ महाकुंभ की नीली आंखों वाली मोनालीसा के चर्चे हैं। लेकिन, सालों पहले बॉलीवुड में एक नीली आंखों वाली लड़की ने कदम रखा था और सोशल मीडिया के बिना ही हर तरफ चर्चा का विषय बन गई थी। हम बात कर रहे हैं दिग्गज अदाकारा मंदाकिनी की। मंदाकिनी ने 1985 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और वह आज भी लोगों के बीच अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए जानी जाती हैं। 40 साल पुरानी यह फिल्म आज भी उस पीढ़ी के लोग नहीं भूले हैं। लेकिन, अब मंदाकिनी सालों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। अब अभिनेत्री क्या कर रही हैं और कहां हैं, चलिए आपको बताते हैं।

राम तेरी गंगा मैली से मिला फेम

मंदाकिनी 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों-रात हर तरफ छा गई थीं, लेकिन उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत इस ब्लॉकबस्टर से नहीं, 1985 में बंगाली फिल्म 'अंतारेर भालोबाशा' से की थी। वहीं उसी साल उन्होंने फिल्म 'मेरा साथी' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। 1985 में उन्होंने दो फिल्में 'आर पार' और 'राम तेरी गंगा मैली' की और मशहूर हो गईं।

1996 में रिलीज हुई थी मंदाकिनी की आखिरी फिल्म

महान अभिनेता-निर्देशक राज कपूर द्वारा निर्देशित 'राम तेरी गंगा मैली' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने मंदाकिनी के करियर को नई ऊंचाई दी। हालांकि, 'मेरा साथी' से शुरू हुआ करियर 1996 में 'जोरदार' पर खत्म हुआ।

मंदाकिनी वापसी करना चाहती हैं

मंदाकिनी को फिल्मी दुनिया छोड़े हुए 28 साल हो गए हैं, लेकिन अब वह वापसी करना चाहती हैं। पिछले साल रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह कुछ वेब सीरीज निर्माताओं के संपर्क में हैं और अच्छी स्क्रिप्ट पर विचार कर रही हैं। अनुभवी अभिनेता सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते हैं। हाल ही में उन्हें सिनेमा में उनके योगदान के लिए मुंबई में सम्मानित भी किया गया था।

1990 में की थी शादी

मंदाकिनी ने 1990 में डॉ. काग्यूर टी रिनपोछे ठाकुर से शादी की, जो बाद में बौद्ध भिक्षु बन गए। अब मंदाकिनी और उनके पति रिनपोछे मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी योग भी सिखाती हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं। उनके बेटे का नाम रब्बिल और बेटी का नाम रब्जे है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement