1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जया प्रदा संग घूम रहा ये हैंडसम मुंडा कौन? स्टारकिड से नहीं हटेगी नजर, स्माइल पर फिदा फैंस पूछ रहे रिश्ता

जया प्रदा संग घूम रहा ये हैंडसम मुंडा कौन? स्टारकिड से नहीं हटेगी नजर, स्माइल पर फिदा फैंस पूछ रहे रिश्ता

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 01, 2026 06:42 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 06:42 pm IST

जया प्रदा की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें वो एक हैंडसम लड़के के साथ नजर आ रही हैं। इस लड़के से उनका खास रिश्ता है। अब लोग इस शख्स के बारे में जानना के लिए उत्सुक हैं। जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Jaya Prada Samrat Nahata- India TV Hindi
जया प्रदा और सम्राट नहाटा। Image Source : JAYAPRADAOFFICIAL/INSTAGRAM

हिंदी सिनेमा की खूबसूरती और क्लास की पहचान रहीं जया प्रदा एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह न तो कोई नई फिल्म है और न ही कोई बयान, बल्कि न्यूयॉर्क की सैर के दौरान ली गई कुछ खास तस्वीरें हैं, जिनमें वह एक हैंडसम हंक के साथ नजर आ रही हैं। इस हैंडसम मुंडे पर लोगों की निगाहें टिक गई हैं और लोग कह रहे हैं कि ये कि हीरो से कम नहीं लग रहा। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कौन है तो बता दें, ये एक स्टार किड है। दरअसल ये को और नहीं बल्कि जया प्रदा के सबसे चहेते और उनके अपने बेटे हैं, जिनके साथ वो वेकेशन पर हैं। ये तस्वीरें पहले भी शेयर की जा चुकी थीं, लेकिन अब एक बार फिर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस का दिल जीत रही हैं। 

वायरल हो रही फोटो

63 साल की उम्र में भी जया प्रदा की सादगी, मुस्कान और एलिगेंस लोगों को हैरान कर रही है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जहां एक तरफ लोग उनकी फिटनेस और ग्रेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स हैरानी जताते हुए यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि जया प्रदा का बेटा कब और कैसे हुआ। इसी जिज्ञासा ने इन तस्वीरों को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।  अपने दौर की सबसे सफल और चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र और श्रीदेवी जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया है। भले ही आज वह फिल्मों में कम दिखाई देती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी हमेशा बनी रहती है। कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे सम्राट के साथ न्यूयॉर्क ट्रिप की दो तस्वीरें शेयर की थीं, जो अब दोबारा वायरल हो रही हैं।

यहां देखें पोस्ट

लोगों का रिएक्शन

इन तस्वीरों में मां-बेटे की केमिस्ट्री बेहद प्यारी नजर आती है। न्यूयॉर्क ब्रिज के पास खड़े होकर पोज देते हुए जया प्रदा डार्क येलो टी-शर्ट में सादगी से भरी दिखती हैं, जबकि सम्राट ब्लैक टी-शर्ट में कैजुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की मुस्कान और पीछे दिखता न्यूयॉर्क का खूबसूरत नजारा तस्वीरों को और भी खास बना देता है। तस्वीरें शेयर करते हुए जया प्रदा ने लिखा था, 'अपने बेटे सम्राट के साथ अपने नए शहर में मजेदार समय।' इस कैप्शन के साथ ही फैंस के रिएक्शंस आने लगे। किसी ने लिखा, 'मां-बेटे की जोड़ी कमाल की है,' तो किसी ने कहा, 'आप आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं।' कई लोगों ने उनकी उम्र को लेकर हैरानी जताते हुए उनकी फिटनेस और स्टाइल की जमकर तारीफ की।

कौन हैं सम्राट?

हालांकि, जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही वह यह थी कि जया प्रदा का बेटा कौन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सम्राट जया प्रदा की बहन के बेटे हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है। जया प्रदा उन्हें अपने बेटे की तरह ही मानती हैं और यही वजह है कि वह उन्हें खुले तौर पर ‘बेटा’ कहकर संबोधित करती हैं। सम्राट तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और खबरें हैं कि वह जल्द ही बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। ऐसे में जया प्रदा के साथ उनकी तस्वीरें फैंस के लिए और भी खास बन गई हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो जया प्रदा ने 22 फरवरी 1986 को फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकांत नहाटा से शादी की थी। अपने करियर में उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी शानदार काम किया है।

ये भी पढ़ें:  'पंचायत' को मात देती है ये TV सीरीज, इसके लिए ट्रेन हुईं लेट, PM ने कैंसिल कर दी थी रैली, IMDb पर मिली है 9 रेटिंग

एक ही नाम से बनीं दो फिल्में, एक कहलाई कल्ट-क्लासिक, दूसरी पर लगा डिजास्टर का ठप्पा, डूब गई दो हीरो नैया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन