1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं ऋषभ शर्मा? जिनके कॉन्सर्ट में सास-ननद संग पहुंचीं दीपिका पादुकोण, गौरी खान-तारा सुतारिया भी हुईं मग्न

कौन हैं ऋषभ शर्मा? जिनके कॉन्सर्ट में सास-ननद संग पहुंचीं दीपिका पादुकोण, गौरी खान-तारा सुतारिया भी हुईं मग्न

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 21, 2026 09:17 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 09:17 pm IST

दीपिका पादुकोण अपनी सास और ननद के साथ ऋषभ रिखीराम शर्मा के कॉन्सर्ट में नजर आईं, जहां एक्ट्रेस का पूरा देसी अंदाज देखने को मिला। दीपिका के अलावा गौरी खान, तारा सुतारिया और मृणाल ठाकुर सहित फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने इस कॉन्सर्ट में शिरकत की।

rishab rikhiram sharma- India TV Hindi
ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंची फिल्मी हस्तियां। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी और अभिनेत्री मुंबई में एक कॉन्सर्ट का आनंद उठाती दिखीं। दीपिका पादुकोण अपनी सास-ननद यानी रणवीर की मां और बहन अंजु भवनानी और ऋतिका भवनानी के साथ ऋषभ रिखीराम शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं, जहां उनका देसी अंदाज छा गया। दीपिका पादुकोण के अलावा भी फिल्मी दुनिया की कई हस्तियां ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं, जिनकी झलक सोशल मीडिया पर छाई है। किंग खान यानी शाहरुख खान की लेडी लव गौरी खान से लेकर तारा सुतारिया तक, ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं और म्यूजिक नाइट का लुत्फ उठाया।

कॉन्सर्ट में देसी लुक में पहुंचीं दीपिका पादुकोण-तारा सुतारिया

दीपिका पादुकोण इस कॉन्सर्ट में हीना कोचर के गुलजार कुट्योर कलेक्शन का पेस्टल सूट पहनकर पहुंची थीं, जिसके फ्लोई फैब्रिक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तारा सुतारिया भी इस इवेंट में एथनिक लुक में पहुंचीं। उन्होंने इस कॉन्सर्ट के लिए साड़ी चुनी थी और बालों का बन बनाया था, जिसे उन्होंने गजरे से सजाया था। वहीं गौरी खान भी सूट पहने हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर ऋषभ रिखीराम शर्मा के कॉन्सर्ट के वीडियो छाए हैं, जिनमें भारी संख्या में ऑडियंस नजर आ रही है। यूं तो ऋषभ रिखीराम शर्मा एक जाना-माना नाम हैं, लेकिन अगर आप उनके बारे में नहीं जानते तो चलिए आपको उनके बारे में कुछ जरूरी जानकारी देते हैं।

कौन हैं ऋषभ रिखीराम शर्मा?

ऋषभ रिखीराम शर्मा एक भारतीय सितार वादक और कंपोजर हैं। वह क्लासिकल म्यूजिक को मॉडर्न और यूथ-फ्रेंडली फॉर्मेट में प्रेजेंट करने के लिए मशहूर हैं। ऋषभ एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट क्राफ्टमैनशिप से जुड़े परिवार से आते हैं। ऋषभ ने बहुत ही कम उम्र में प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। उन्होंने 10 साल की उम्र से ही सितार बजाना शुरू कर दिया था और 17 की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चले गए। उन्होंने क्वींस कॉलेज से म्यूजिक प्रोडक्शन और इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की और 2022 में व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में प्रदर्शन करके सुर्खियों में आए। ऋषभ सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी परफॉर्म करते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऋषभ के पिता का नाम संजय रिखीराम शर्मा है, जो विश्व प्रसिद्ध वाद्ययंत्र निर्माता हैं। उन्होंने पंडित रवि शंकर और जॉर्ज हैरिस जैसे दिग्गजों के लिए भी सितार बनाए हैं।

पंडित रविशंकर 'अंतिम शिष्य' होने पर उठे सवाल

पिछले दिनों ऋषभ रिखीराम शर्मा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वह पंडित रविशंकर के अंतिम शिष्य हैं। उनके इस बयान ने तब बहस छेड़ दी, जब उनके इन दावों को पंडित रविशंकर की बेटी और प्रसिद्ध सितार वादक अनुष्का शंकर ने गलत बता दिया। अनुष्का शंकर ने बताया कि ऋषभ ने उनके पिता के वरिष्ठ शिष्य परिमल सदाफल से प्रशिक्षण लिया था। पंडित रवि शंकर से उनकी कोई औपचारिक दीक्षा नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ेंः धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कौन है? जिसकी एक्टिंग के राजामौली भी हुए कायल

दीपिका पादुकोण ने अब तक नहीं देखी 'धुरंधर 2'? फिल्म की सफलता पर नहीं किया कोई पोस्ट, चुप्पी पर उठे सवाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन