1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कौन हैं शारदा सिन्हा? जिनकी तबीयत ने फीकी कर दी छठ पूजा की चमक, जिंदगी से कर रही दो हाथ

कौन हैं शारदा सिन्हा? जिनकी तबीयत ने फीकी कर दी छठ पूजा की चमक, जिंदगी से कर रही दो हाथ

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 28, 2024 06:11 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 06:11 pm IST

भोजपुरी, मैथिली और हिंदी में लोकगीत गाने वाली सिंगर शारदा सिन्हा इन दिनों अस्पताल में हैं। शारदा सिन्हा का छठ त्योहार में जलवा देखने को मिलता रहा है। लेकिन इस साल शारदा सिन्हा की तबीयत ने इस त्योहार की चमक फीकी कर दी है।

Sharda Sinha- India TV Hindi
शारदा सिन्हा Image Source : INSTAGRAM

सिंगर शारदा सिन्हा को भारत सरकार ने संगीत जगत में उनके योगदान के लिए 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया है। शारदा सिन्हा बीते दिनों से बीमार चल रही हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरों ने इस बार के छठ की चमक फीकी पर दी है। शारदा सिन्हा के हर साल छठ त्योहार पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार समेत उत्तर प्रदेश में गूंजा करते हैं। लेकिन इस बार बीते कुछ हफ्ते पहले ही शारदा सिन्हा के पति का निधन हुआ था। अब शारदा सिन्हा को भी एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

फिल्मों में भी गाए सुपरहिट गाने

शारदा सिन्हा को उप्र और बिहार में एक फोक सिंगर के तौर पर जाना जाता है। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी, मैथिली और हिंदी में दर्जनों गानों में अपनी आवाज का जादू पिरोया है। शारदा सिन्हा ने सबसे ज्यादा छठ त्योहार के गाने गाए हैं। दशहरा के बाद से ही शारदा सिन्हा के कॉन्सर्ट और गानों की आवाज गूंजने लगती थी। लेकिन इस बार शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। शारदा सिन्हा ने लोकगीतों के साथ फिल्मी गानों में भी अपनी आवाज का जलवा दिखाया है। शारदा सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' का सुपरहिट गीत 'कहे तो से सजना' गाना गाया था। इसके बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर में 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' जैसे सुपरहिट गाने को आवाज दी थी। 

भारत सरकार ने दिए पद्मश्री और पद्मभूषण

शारदा सिन्हा को संगीत जगत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2 बार सर्वोच्च अवॉर्ड से सम्मानित किया है। साल 1991 में शारदा सिन्हा को भारत सरकार ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इसके बाद शारदा सिन्हा ने लोकगीतों की दुनिया में खूब काम किया और दर्जनों सुपरहिट गाने गाए। शारदा सिन्हा अक्सर भजनों को अपनी आवाज से सजाया करती थीं। शारदा सिन्हा के दर्जनों भजन आज भी लोगों के पसंदीदा हैं। साल 2018 में भारत सरकार ने शारदा सिन्हा को पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन