1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कितना गया गुजरा और गंदा है तू', अमाल मलिक ने किस पर लगाए गाने चोरी करने के आरोप? दी पंगा न लेने की चेतावनी

'कितना गया गुजरा और गंदा है तू', अमाल मलिक ने किस पर लगाए गाने चोरी करने के आरोप? दी पंगा न लेने की चेतावनी

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 23, 2026 10:39 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 10:39 pm IST

अमाल मलिक ने X पर एक पोस्ट साझा करते हुए बिना नाम लिए एक म्यूजिक कंपोजर पर हमला करते हुए उन पर ओरिजिनल गानों को बर्बाद करने, गाने चोरी करने के आरोप लगाए हैं और साथ ही यौन उत्पीड़न की ओर भी इशारा किया है।

amaal mallik- India TV Hindi
अमाल मलिक। Image Source : INSTAGRAM/@AMAAL_MALLIK

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने 'बिग बॉस 19' के दौरान काफी चर्चा में थे। रियेलिटी शो में अमाल अपने, अपने परिवार और म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में कई खुलासे करते दिखे थे। शो के बाद भी अब अमाल लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अमाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एक सिंगर को निशाने पर लिया है। अपने इसी पोस्ट को लेकर अमाल मलिक चर्चा में हैं। अमाल मलिक ने गुरुवार को X  पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर पर तीखे वार किया हैं। उन्होंने इस पोस्ट में सीधे तौर पर तनिष्क का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने अपने पोस्ट में जिन गानों का जिक्र किया है और जो डिटेल दी है, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अमाल ने ये पोस्ट म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची के लिए लिखा है।

अमाल मलिक का लंबा-चौड़ा पोस्ट

अमाल मलिक ने अपने पोस्ट की शुरुआत एक तीखे हमले के साथ की। उन्होंने बिना नाम लिए एक सिंगर पर ओरिजिनल गानों को बर्बाद करने वाला बताते हुए लिखा, 'डियर मिस्टर रीमिक्स और ओरिजिनल गानों को बर्बाद करने वाले। 10 साल की देरी हो चुकी है, लेकिन अब मैं दुनिया को तुम्हारी असलियत दिखाने के लिए तैयार हूं। उसके बाद तुम इस लायक भी नहीं रह जाओगे कि मैं तुम्हारा ज़िक्र करूं, इसलिए प्लीज मेरी 2017-18 की तस्वीरों का इस्तेमाल करके आर्टिकल छपवाना बंद करो, लाला। तुमने लेबल से पेड PR के लिए पैसे तो कमा लिए, मगर तुम उन्हें गलत जगह खर्च कर रहे हो। फिर तुम हर साल मुझे फोन क्यों करते हो या मेरे मैनेजर के सामने मेरे भाई होने का दिखावा क्यों करते हो? छी... कितना गैर-मर्दाना व्यवहार है यार।'

मुझसे 'सैयारा' के लिए मांगी भीख

'अगर मैं इस बारे में बात करूं कि तुम्हें 'सैयारा' फिल्म कैसे मिली और तुमने फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी की नाक के नीचे से गाना कैसे हथिया लिया ताकि मोहित सूरी तुम्हें फिल्म में ले लें, तो तुम्हें पता चल जाएगा। वे सम्मान के कारण मेरा साथ नहीं देंगे, लेकिन अगर उनमें खड़े होने की हिम्मत है, तो उन्हें 'सैयां मेरे' रिलीज करना चाहिए और दुनिया को पता चल जाएगा कि असल में यह गाना किसने बनाया था और किसने बिना वजह क्रेडिट ले लिया। भाई ब्रेकअप मेरा भी हुआ है, लेकिन उस दर्द को दिखा के और इस्तेमाल करके पिक्चर में घुसने की भीख नहीं मांगता मैं बेटे। क्या मैं बताऊं कि तुम फीमेल सिंगर्स और उनकी जिंदगी के साथ क्या करते हो? मी टू नहीं, मी थ्री हो जाएगा तुझ पर।'

मुझसे गाने छोड़ने की मांगी भीख- अमाल मलिक

अमाल अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं- 'क्या मैं दुनिया को बताऊं कि तुमने मुझे कसम दी और कहा कि मैं कुछ फिल्में और गाने छोड़ दूं, क्योंकि तुम्हें बिल भरने थे। अब रॉयल्टी के लिए किसी कमजोर इंसान की तरह रोना बंद करो, जबकि मैंने तुम्हें और कई लोगों को एकजुट रहने के लिए कहा था, तुम्हें बार-बार फोन करके समझाने की कोशिश की थी कि तुम्हें आशिक बनाया आपने और मसक्कली क्यों नहीं करनी चाहिए थी। मगर तुम्हें तो पैसे बनाने थे तो ये ठीक ही हुआ।'

लिया यशराज फिल्म्स का पक्ष

अपने पोस्ट में अमाल ने आगे लिखा- 'यशराज फिल्म्स के साथ काम करना सबसे आसान, साफ-सुथरा और कानूनी तौर पर सही है। वे मोहित सूरी के दखल की वजह से कोई बदला नहीं लेंगे। वही मोहित सूरी जिन्होंने तुमसे तुम्हारी वो छोटी-सी पोस्ट डिलीट करवाई थी। तुम यश राज की अगली फिल्म के लिए म्यूजिक बना रहे हो, लेकिन तुम्हारे उस कॉपी किए हुए गाने 'सैयारा' को ग्लोबल एंथम बनाने में उन्होंने जो पैसा और मेहनत लगाई, उसके लिए जरा भी शुक्रगुजार नहीं हो, शर्म आनी चाहिए। तुम एक नंबर के चोर हो, तुम्हारे 'ओरिजिनल' गाने भी असल में ओरिजिनल नहीं हैं। वे पाकिस्तानी गानों, दूसरे कंपोज़र के चुराए हुए गानों, लोक धुनों या लोगों के यूट्यूब कवर की सीधी-सीधी कॉपी हैं।'

'हम नवा मेरे' से चोरी किया 'सैयारा'

अमाल लिखते हैं- 'तुमने सैयारा, हमनवा से चोरी किया और रिस्पेक्ट के चलते जुबिन नौटियाल शांत रहे, क्योंकि वह भी उसी फिल्म का हिस्सा थे। मेरा साफ अंदाजा है कि आपके रेगुलर सहयोगी होने और उसी फिल्म के गाने 'बर्बाद' के गायक होने के नाते, उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। जब से उन्होंने आपके लिए 'रातां लंबियां' गाया, तब से वे औरपॉप सॉन्ग 'हम नवा मेरे' के कंपोजर रॉकी खन्ना चुप हैं। मगर मैं चुप नहीं रहने वाला, मुझे तो तुम्हारा असली चेहरा दुनिया को 2015 में ही दिखा देना चाहिए था। गर तुम सच में मर्द हो, तो उसी आदमी के खिलाफ लिखो जिसके बारे में तुम हर पार्टी और हर महफिल में बुरा-भला कहते हो - मिस्टर भूषण कुमार।'

यशराज फिल्म्स के पीछे क्यों पड़े हो?

 'तुम हमेशा कहते हो कि टी-सीरीज पर आपके करोड़ों बकाया हैं, फिर यशराज फिल्म्स के पीछे क्यों पड़े हो? क्योंकि भूषण कुमार जी म्यूजिक इंडस्ट्री में बहुत स्ट्रॉन्ग होल्ड रखते हैं। टी-सीरीज से तेरा काम रुक जाएगा, इसलिए डरता है ना? सच बोल। यहां भी बचने के लिए तूने पोस्ट डिलीट कर दिया। कितना गया गुजरा और गंदा आदमी है रे तू। तू अपनी ही भावनाओं के लिए खड़ा नहीं हो सकता, यही दिखाता है कि तू कौन है। मर्द बनो बेटा, ये जनानी वाली हरकतें न करो तो अच्छा है। बाकी तो मैं तुझसे और किसी भी मेरे जनरेशन के कंपोजर के साथ कॉम्पटीशन में नहीं हूं। कॉम्पटीशन में होता तो अपनी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए तेरा नाम क्यो देता? इंडस्ट्री और म्यूजिक को तुझ जैसे लोगों ने मजाक बना दिया है। ये एक जरूरी चेतावनी है, मुझसे पंगा मत लेना, वरना पछताओगे और बहुत बुरी तरह पछताओगे.. मुझसे पंगा मत लेना, क्योंकि यह मेरा जंगल है और यहां सिर्फ एक ही नियम है- जब शेर भूखा होता है, तो वह खाता है और कुछ भी नहीं छोड़ता।'

ये भी पढ़ेंः तनिष्क बागची के 'सैयारा' रॉयल्टी विवाद पर अमाल मलिक का तंज, म्यूजिक इंडस्ट्री पर साधा निशाना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन