1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Women's Day 2023: 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है', महिलाओं की कहानी बयां करती हैं ये फिल्में

Women's Day 2023: 'वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है', महिलाओं की कहानी बयां करती हैं ये फिल्में

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Mar 08, 2023 06:30 am IST,  Updated : Mar 08, 2023 08:50 am IST

महिलाओं के त्याग, साहस और सम्मान को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है। इस खास मौके पर देखें महिलाओं के जज्बे को सलाम करती ये फिल्में।

womens day 2023- India TV Hindi
womens day special Image Source : TWITTER

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। बदलते समय के साथ महिलाओं ने अपने आप को बहुत बदला है, एक समय पर जो महिला सिर्फ घर के काम करती थी वो आज के समय में दफ्तर भी जाती है और घर भी संभालती है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 'एम्ब्रेस इक्विटी' थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल महिला दिवस के साथ ही होली का त्योहार भी है और इस खास मौके पर आप परिवार के साथ महिलाओं के जज्बे को सलाम करती फिल्मों को देख सकते हैं। यहां हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट बता रहे हैं, जिनमें विषम परिस्थितियों में महिलाओं का जोश और जज्बा दिखाया गया है।

फिल्म- Qala

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कला' साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसके गाने भी हिट रहे। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक महिला को उड़ान भरने के लिए अपने ही घरवालों से बगावत करनी पड़ती है और मशहूर होने के बाद भी वो इज्जत नहीं मिलती। फिल्म में दिखाया गया है कि कला नाम के किरदार को जब हक से कुछ नहीं मिलता है तो वो उसे छीनने की भी ताकत रखती है।

फिल्म- Gunjan Saxena - The Kargil Girl

इस फिल्म में पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की मदद की थी और घायल जवानों को रेस्‍क्‍यू किया था। फिल्म में जान्हवी कपूर ने गुंजन सक्सेना के किरदार को निभाया था। फिल्म में उनके पायलट बनने के सफर को बड़ी ही सुंदरता से दिखाया गया था।

फिल्म- Chhapaak

दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में एक एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे विषम परिस्थितियों में भी लक्ष्मी अग्रवाल ने हार नहीं मानीं और आज के समय में वह अपनी जैसी कई महिलाओं की मदद करती हैं।

फिल्म- Neerja

फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 'नीरजा' में ये किरदार सोनम कपूर ने निभाया था। नीरजा भनोट ने खुद की जान खतरे में डालकर सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित बचाया था। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया था। महिला दिवस के मौके पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

फिल्म- Gangubai Kathiawadi

साल 2022 में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी गंगूबाई काठियावाड़ी पर आधारित है जिन्हें उनके पति ने चंद पैसों के लिए बेच दिया था और फिर उसे सेक्स वर्कर बनने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे गंगूबाई ने सेक्स वर्कर्स को समाज में इज्जत दिलवाने और उनके बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलवाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी।

यह भी पढ़ें: Holi 2023: इन बॉलीवुड फिल्मों में होली के त्योहार से कहानी में आया था ट्विस्ट, परिवार के साथ करें इंजॉय

Holi 2023: बॉलीवुड के इन टॉप 10 गानों के बिना फीकी रहेगी आपकी होली, आज ही करें प्लेलिस्ट में शामिल

Anushka Sharma ने दिखाया आपने बचपन का घर, वीडियो कैप्शन पढ़ हो जाएंगे इमोशनल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन