1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बच्चे सीखेंगे कि क्या नहीं करना है', 'आप की अदालत' में यश की दो टूक, बताया 'टॉक्सिक' का असली मकसद

'बच्चे सीखेंगे कि क्या नहीं करना है', 'आप की अदालत' में यश की दो टूक, बताया 'टॉक्सिक' का असली मकसद

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 15, 2026 09:59 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 11:19 pm IST

'आप की अदालत' में सुपरस्टार यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' की भाषा, गालियों और बच्चों पर प्रभाव पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि फिल्म बच्चों के लिए नहीं है और 26 अगस्त को 6 भाषाओं में रिलीज होगी।

YASH- India TV Hindi
यश। Image Source : INDIA TV

सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है। चार साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे यश ने टीवी शो 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के साथ एक लंबी चर्चा की। इसमें फिल्म से जुड़े कई तीखे सवालों के जवाब दिए। गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित और 'ए' सर्टिफिकेट प्राप्त यह फिल्म अब 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। साक्षात्कार के दौरान यश ने फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा, संवाद लेखन प्रक्रिया, बच्चों पर इसके संभावित प्रभाव और 6 भाषाओं में इसके निर्माण को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखी।

क्या यश ने डायलॉग में लिखीं गालियां

अपशब्दों के लेखन और 6 भाषाओं में अनुवाद पर यश का रुख भी दोखनो को मिला। इंटरव्यू में जब फिल्म की भाषा और संवादों पर सवाल उठाया गया तो बातचीत को आगे ले जाते हुए यश ने बेबाकी से अपनी राय रखी। रजत शर्मा ने सवाल किया, 'आप इस फिल्म में राइटर हैं, आपने चुनिंदा गालियों का इस्तेमाल किया है, क्या वे गालियां आपने लिखी थीं?' यश ने इसके जवाब में कहा, 'देखना पड़ेगा, कुछ सीन मैंने लिखे हैं, कुछ सीन गीतू (डायरेक्टर गीतू मोहनदास) ने लिखे हैं।' रजत शर्मा ने ये भी सवाल किया, 'फिल्म 6 भाषाओं में बनी है, आपने उन गालियों का अनुवाद कैसे किया?' यश ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि गाली तो गाली होती है, फिर वो किसी भी भाषा में क्यों न हो। यश ने स्पष्ट किया कि फिल्म का लेखन उन्होंने और निर्देशक गीतू मोहनदास ने मिलकर किया है और संवादों की अभिव्यक्ति हर भाषा में उसकी भावना के अनुसार ही रखी गई है। 

बच्चों पर प्रभाव और दर्शकों के लिए स्पष्ट संदेश

फिल्म सामग्री के बच्चों पर पड़ने वाले असर और उसकी प्रासंगिकता को लेकर भी तीखी चर्चा हुई। बच्चे इससे क्या सीखेंगे के सवाल पर यश ने साफ कहा, 'क्या नहीं करना है, वे यह सीखेंगे।' उन्होंने आगे कहा, ' बच्चों को नहीं देखनी है, बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है, जो बच्चे हैं, उन्हें घर पर रहना है, यह बिल्कुल साफ है, यह फिल्म बच्चों के लिए नहीं बनी है, जो बड़े हैं... उनको सब पता है, वे चुन सकते हैं कि वे क्या देखना चाहते हैं, वे इससे क्या सीखना चाहते हैं, वे जीवन में क्या नहीं करना चाहते हैं। वो सब है. यह एक सच्ची, बहुत गहरी कहानी है।'

मल्टीस्टारर स्टारकास्ट और बार-बार टलने के बाद 26 अगस्त को रिलीज

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' एक बड़े बजट की गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें यश दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पहले मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मध्य पूर्व में तनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। इसके बाद इसे जून तक के लिए स्थगित किया गया और अब तमाम अड़चनों को पार करते हुए यह फिल्म आखिरकार 26 अगस्त को वैश्विक स्तर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें-

'पंखे से उल्टा लटका कर पंखा चला दिया', यश ने याद किए पिता संग बीते बचपन के दिन, बोले- 14 रुपये कमाकर भी पूरी की हर जिद्द
'रामायण' का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता
क्या 'धुरंधर-2' से घबरा गए थे 'टॉक्सिक' स्टार? क्लैश को लेकर जिंदगी में कुछ भी खोने से नहीं डरने वाले यश को भी सताया था 'एक डर'
'शाहरुख से खुद को बड़ा माना तो मेरी दुकान बंद!' SRK के फैन हैं यश, ‘जीरो’ के मुकाबले KGF को बताया छोटी फिल्म
'बच्चे सीखेंगे कि क्या नहीं करना है', 'आप की अदालत' में यश की दो टूक, बताया 'टॉक्सिक' का असली मकसद
'मैंने तो किस भी नहीं किया है', 'टॉक्सिक' के 'तबाही' गाने में अश्लीलता के आरोप पर Aap Ki Adalat में यश ने तोड़ी चुप्पी
'कंडोम ऐड के पैसा लूंगा, फ्री में नहीं', उठीं उंगलियां तो बोले सुपरस्टार यश, 'आप की अदालत' में की ट्रोल्स की बोलती बंद
'दिमाग से जो बच्चे हैं, वो दूर रहें', 'टॉक्सिक' के बोल्ड कंटेंट पर यश का बेबाक जवाब, बोले- महिलाओं को कल्पना का अधिकार है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन