1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मैंने तो किस भी नहीं किया है', 'टॉक्सिक' के 'तबाही' गाने में अश्लीलता के आरोप पर Aap Ki Adalat में यश ने तोड़ी चुप्पी

'मैंने तो किस भी नहीं किया है', 'टॉक्सिक' के 'तबाही' गाने में अश्लीलता के आरोप पर Aap Ki Adalat में यश ने तोड़ी चुप्पी

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 15, 2026 10:04 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 11:20 pm IST

'आप की अदालत' में सुपरस्टार यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' के रोमांटिक और बोल्ड दृश्यों का बचाव किया। उन्होंने इंसान के बदलाव को स्वाभाविक बताया और आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा- जिन्हें तकलीफ है, वो न देखें।

YASH TABAHI- India TV Hindi
यश और तबाही गाने से सीन। Image Source : INDIA TV/ ZEE MUSIC COMPANY YOUTUBE

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर दर्शकों और मीडिया के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। 'आप की अदालत' में 'आप की अदालत' में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को दिए एक बेबाक इंटरव्यू में यश ने अपनी आगामी फिल्म के बोल्ड दृश्यों, रोमांटिक सीन्स और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का खुलकर बचाव किया। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे सुपरस्टार ने स्पष्ट किया कि समय के साथ इंसान और उसकी सोच में बदलाव आना स्वाभाविक है। 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के गानों और दृश्यों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए यश ने कहा कि सिनेमा में दिखाए गए दृश्य कहानी और पात्रों की भावनात्मक आवश्यकता पर आधारित हैं।

इंसानी स्वभाव में बदलाव और रोमांटिक दृश्यों पर बेबाक राय

साक्षात्कार में जब रजत शर्मा ने यश को उनके पुराने बयानों की याद दिलाई, तो दोनों के बीच दिलचस्प बातचीत हुई। जब रजत शर्मा ने यश को याद दिलाया कि उन्होंने एक बार कहा था कि रोमांटिक दृश्य करते समय उन्हें हमेशा घबराहट होती थी तो यश ने जवाब दिया, 'हंड्रेड परसेंट बदल गया हूं। आदमी बदलता है। अगर कोई बोलता है कि मैं नहीं बदला 20 साल से, वो झूठ कहता है। इवोल्यूशन इज़ अ पार्ट ऑफ ह्यूमन नेचर। सब लोग इवॉल्व होते हैं। जिस चीज को आप 10 साल पहले मानते थे, वो चीज अलग होती है। जिस चीज को एक हफ्ते पहले सोचते थे, वो अलग होती है। दैट इज लाइफ, इट कीप्स चेंजिंग।'

'तबाही' गाना, कियारा आडवाणी संग केमिस्ट्री और नर्वसनेस

शो के दौरान फिल्म के गानों और उसमें दर्शाई गई बोल्डनेस पर भी तीखे सवाल पूछे गए। जब रजत शर्मा ने फिल्म के ‘तबाही’ गाने की क्लिप दिखाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कियारा आडवाणी एक-एक करके अपने कपड़े उतार रही हैं, तो यश ने जवाब दिया, 'जो कैरेक्टर्स हैं, एक राया, एक नादिया, वो एक-दूसरे को प्यार इस तरह करते हैं कि दुनिया की परवाह नहीं । उसको दिखाने के लिए हमको वो सीन करनी पड़ी। एंड ट्रस्ट मी, सर, हम भी नर्वस रहते हैं।' यश ने यह साफ किया कि ऐसे दृश्यों को करते समय कलाकार भी सहज नहीं होते, लेकिन किरदार की मांग के अनुसार काम करना पड़ता है।

नेटिजन्स की आलोचना और ट्रोल्स को करारा जवाब

फिल्म सामग्री को लेकर इंटरनेट पर जारी बहस और कथित अश्लीलता के आरोपों पर सुपरस्टार ने कड़ा रुख अपनाया। फिल्म में कथित तौर पर अश्लील दृश्यों को लेकर नेटिजन्स की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर यश ने कहा, 'ऐसे बहुत से लोग हैं जो सौ अच्छी चीजों में से सिर्फ एक-दो चीजें देखते हैं और उसी के बारे में बोलते हैं। जिनको तकलीफ है, वो नहीं देखें।' यश का यह स्पष्ट संदेश दर्शाता है कि वे अपनी फिल्म के कंटेंट को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

ये भी पढ़ें-

'पंखे से उल्टा लटका कर पंखा चला दिया', यश ने याद किए पिता संग बीते बचपन के दिन, बोले- 14 रुपये कमाकर भी पूरी की हर जिद्द
'रामायण' का 4000 करोड़ का बजट क्यों? यश ने बताई वजह, फिर बोले- मुझसे अच्छा रावण का रोल कोई नहीं निभा सकता
क्या 'धुरंधर-2' से घबरा गए थे 'टॉक्सिक' स्टार? क्लैश को लेकर जिंदगी में कुछ भी खोने से नहीं डरने वाले यश को भी सताया था 'एक डर'
'शाहरुख से खुद को बड़ा माना तो मेरी दुकान बंद!' SRK के फैन हैं यश, ‘जीरो’ के मुकाबले KGF को बताया छोटी फिल्म
'बच्चे सीखेंगे कि क्या नहीं करना है', 'आप की अदालत' में यश की दो टूक, बताया 'टॉक्सिक' का असली मकसद
'मैंने तो किस भी नहीं किया है', 'टॉक्सिक' के 'तबाही' गाने में अश्लीलता के आरोप पर Aap Ki Adalat में यश ने तोड़ी चुप्पी
'कंडोम ऐड के पैसा लूंगा, फ्री में नहीं', उठीं उंगलियां तो बोले सुपरस्टार यश, 'आप की अदालत' में की ट्रोल्स की बोलती बंद
'दिमाग से जो बच्चे हैं, वो दूर रहें', 'टॉक्सिक' के बोल्ड कंटेंट पर यश का बेबाक जवाब, बोले- महिलाओं को कल्पना का अधिकार है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन