कन्नड़ सुपरस्टार यश की पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। पहले ये मोस्ट अवेटेड फिल्म मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब आखिरकार 5 महीने की देरी के बाद ये फिल्म दर्शकों के बीच दस्तक देने को तैयार है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर पर बड़ा अपडेट देते हुए फ़ैन्स का इंतजार भी खत्म कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म से रॉकिंग स्टार 'टॉक्सिक' से यश का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के ट्रेलर पर बड़ा अपडेट दिया है। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ बता दिया है कि आखिर फिल्म का ट्रेलर कब और किस समय पर रिलीज होगा। इस ऐलान ने एक बार फिर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
'टॉक्सिक' के ट्रेलर रिलीज की डेट और टाइम
मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की डेट और समय बता दिया है। नए पोस्टर के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर अगस्त, 2026 को शाम 7:01 बजे रिलीज होगा। दर्शकों की उत्सुकता देखते हुए मेकर्स एक बड़े इवेंट में फिल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे। नए पोस्टर में एक्टर आग और तबाही के बीच घिर नजर आ रहे हैं और उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, "डेटोनेटिंग (विस्फोट)। पोस्टर में फिल्म की रिलीज का डेट और टाइम साफतौर पर देखा जा सकता है।
कर्नाटक में ग्रैंड इवेंट में जारी किया जाएगा ट्रेलर
मेकर्स ने एक दिन पहले ही एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया था। 8 अगस्त को होने वाले 'Toxic' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को दानिश सैत होस्ट करेंगे। मेकर्स ने एक पोस्टर के ज़रिए इस खबर की पुष्टि की, जिस पर लिखा था, 'कुछ परियों की कहानियां आवाजों से सुनाई जाती हैं। इसे एक सेंसेशन होस्ट करेंगे। 08.08.2026 को टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर दानिश सैत को लाइव देखें।'
'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' की कास्ट
यश के अलावा, फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रोल में, नयनतारा गंगा के रोल में, हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ के रोल में, तारा सुतारिया रेबेका के रोल में और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के रोल में नजर आएंगी। पिछले दिनों ही टॉक्सिक का 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म की सभी एक्ट्रेसेस की झलक देखने को मिली थी। टीजर में नयनारा दमदार अंदाज में बाइक चलाती दिखीं, जबकि कियारा के किरदार में एक डांसर की झलक देखने को मिलती है। वहीं तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी दमदार अंदाज मे नजर आती हैं। यह कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म KVN प्रोडक्शंस और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाई गई है।
ये भी पढ़ेंः Toxic Release Date: आ गई यश की 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट, तबाही को तैयार 'राया', झलक देख फैंस क्रेजी