1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशी खन्ना और दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिखा रोंगटे खड़े करने वाला एक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशी खन्ना और दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिखा रोंगटे खड़े करने वाला एक्शन

 Published : Feb 29, 2024 05:03 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 05:03 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशी खन्ना और दिशा पाटनी की दमदार फिल्म 'योद्धा' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में फ्लाइट के अंदर जिस तरह का एक्शन नजर आ रहा है, वह बॉलीवुड के लिए काफी नया है।

Yodha Trailer- India TV Hindi
Yodha Trailer Image Source : X

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर एक्शन थ्रिलर 'योद्धा' बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का पोस्टर जहां आसमान की ऊंचाइयों में रिलीज किया गया था। वहीं अब इसका ट्रेलर भी फ्लाइट में रिलीज किया गया है। करण जौहर ने इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूरी टीम के साथ फ्लाइट पैसिंजर्स के साथ फिल्म को लेकर बात की है। इसके ट्रेलर लॉन्च ने इसी वजह से हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। 

काफी दमदार है एक्शन

अगर आप भी एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं तो यह फिल्म देशभक्ति की भावना के साथ आपको बेहतरीन एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है, जहां हर एक सीन में हाई ऑक्टेन एक्शन नजर आ रहा है। फिल्म में फ्लाइट के अंदर जिस तरह का एक्शन नजर आ रहा है, वह बॉलीवुड के लिए काफी नया है। देखिए ये ट्रेलर...

इस फिल्म को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, "धर्मा प्रोडक्शंस ने एक बार फिर अनोखे, इन-फ़्लाइट ट्रेलर लॉन्च के लिए आसमान छू लिया, जो वास्तव में उन सभी रोमांच के लिए माहौल तैयार करता है जिनकी दर्शक फिल्म देखते समय उम्मीद कर सकते हैं।" देखिए फ्लाइट में ट्रेलर लॉन्च का ये वीडियो...

15 मार्च को होगी रिलीज

सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा लिखित और निर्देशित, योद्धा इस साल 15 मार्च को रिलीज़ होगी। कहानी एक विमान के अपहरण और उसके बाद के बचाव अभियान की कहानी है।

इसे भी पढ़ें- 

सामान से भरे चार कैरियर, हाथियों वाली गाड़ी, अलग अंदाज में अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचेंगी रिहाना

शूटिंग के बीच सूर्या की हीरोइन को पीटता था डायरेक्टर, फिल्म छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन