1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धोखे से कराया गया अश्लील शूट, 8 साल बाद फेमस एक्ट्रेस ने बताया काला सच, बोली- हर सीन के बाद कहा किस करो

धोखे से कराया गया अश्लील शूट, 8 साल बाद फेमस एक्ट्रेस ने बताया काला सच, बोली- हर सीन के बाद कहा किस करो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 16, 2025 10:52 am IST,  Updated : Jul 16, 2025 11:10 am IST

जरीन खान ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 'अक्सर 2' को लेकर बात की और कहा कि मेकर्स ने उनके साथ धोखा किया। उन्हें धोखे से इंटीमेट सीन कराए गए। फिल्म प्रीमियर से भी उन्हें दूर रखा गया था।

Aksar 2- India TV Hindi
जरीन खान और अभिनव शुक्ला। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन एक समय था जब वह लगातार फिल्मों में नजर आती थीं। उन्होंने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली 2015 की बोल्ड थ्रिलर 'हेट स्टोरी 3' से, जिसमें उनके इंटीमेट सीन्स ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब सालों बाद जरीन ने फिल्म 'अक्सर 2' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने उन्हें धोखे में रखकर जबरन किस और इंटीमेट सीन करवाए।

नहीं होना चाहती थी टाइपकास्ट

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जरीन खान ने कहा कि 'हेट स्टोरी 3' के बाद उन्हें उसी तरह के रोल्स ऑफर होने लगे थे, लेकिन वह खुद को टाइपकास्ट नहीं होने देना चाहती थीं। इसी वजह से जब उन्हें 'अक्सर 2' ऑफर हुई तो उन्होंने फिल्म साइन करने से पहले डायरेक्टर अनंत महादेवन से यह स्पष्ट पूछ लिया था कि फिल्म में कोई बोल्ड या इंटीमेट सीन तो नहीं होगा। डायरेक्टर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि फिल्म एक सस्पेंस ड्रामा होगी और 'हेट स्टोरी' जैसी बोल्ड फिल्म नहीं बनाई जा रही है। जरीन को भी लगा कि वह हिट फिल्म 'अक्सर' की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर कुछ नया कर पाएंगी।

Zareen khan abhinav shukla
Image Source : INSTAGRAMअभिनव शुक्ला और जरीन खान।

हर दूसरे सीन में था किस, दिया गया धोखा

जरीन खान के मुताबिक जब शूटिंग शुरू हुई तो असली चेहरा सामने आया। उन्होंने बताया, 'शूट के दौरान हर दूसरे सीन में किसिंग या इंटीमेट सीन रखे जा रहे थे। मुझे बहुत अजीब लग रहा था। मैंने पहले ही साफ कर दिया था कि मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहती, जब तक कि मुझे पहले से इसकी जानकारी न दी जाए।' जरीन ने यह भी कहा कि 'हेट स्टोरी 3' में उन्होंने सहमति से काम किया था, लेकिन 'अक्सर 2' में जो हुआ वह सरप्राइज एलिमेंट्स के जरिए उन पर थोप दिया गया।

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के बीच फंसी एक्ट्रेस

जरीन का कहना है कि डायरेक्टर उन्हें सेट पर अलग कहते थे और फिर प्रोड्यूसर्स के सामने कुछ और। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें अपनी ही फिल्म 'अक्सर 2' के प्रीमियर में नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा, 'डायरेक्टर मेरे पास आकर कहते थे कि प्रोड्यूसर्स प्रेशर डाल रहे हैं। वहीं प्रोड्यूसर्स के पास जाकर मेरी बुराई कर देते थे। इस वजह से मेरे और प्रोड्यूसर्स के बीच गलतफहमियां पैदा हो गईं और मैं विलेन बना दी गई।' जरीन खान बताती हैं कि उन्होंने गलत के खिलाफ आवाज उठाई, भले ही सामने एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस था। उन्होंने कहा, 'मैंने डायरेक्टर को उसकी कही बात याद दिलाई, लेकिन वह प्रोड्यूसर्स के सामने कुछ कबूल नहीं कर पा रहे थे। मैं अपनी बात पर अडिग रही, लेकिन उसकी कीमत मुझे चुकानी पड़ी।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन