1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जरीन खान की मां ICU में भर्ती, एक्ट्रेस ने फैंस के लिए लिखा- कृपया उसके लिए दुआ करें

जरीन खान की मां ICU में भर्ती, एक्ट्रेस ने फैंस के लिए लिखा- कृपया उसके लिए दुआ करें

 Published : Mar 12, 2022 12:25 pm IST,  Updated : Mar 12, 2022 12:27 pm IST

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक बार फिर उनकी मां की तबीतय खराब हो गई है जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Zareen Khan mother admitted in ICU actress said Please pray for my mom- India TV Hindi
जरीन खान Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं
  • जरीन ने अपने फैंस से दुआओं की अपील की है
  • जरीन की मां की तबीयत पिछले कुछ साल से बिगड़ती जा रही है

Zareen Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक बार फिर उनकी मां की तबीयत खराब हो गई है जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर जरीन खान की मां का इलाज कर रहे हैं। इसी बीच परेशान जरीन ने अपने फैंस से दुआओं की अपील की है। उनके पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस उनकी मां के लिए दुआएं मांग रहे हैं।

जरीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, 'मेरी मां की तबीयत फिर से खराब हो गई है और वह इस समय ICU में एडमिट हैं। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।' जरीन की मां की तबीतय पिछले कुछ साल से बिगड़ती जा रही है। हालांकि, उनका लगातार इलाज भी चल रहा है।

Box Office Collection: प्रभास की 'राधे-श्याम' और 'द कश्मीर फाइल्स' कितना कलेक्शन कर पाई पहले दिन

zareen khan
Image Source : INSTAGRAMजरीन खान की पोस्ट

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल भी जरीन की मां की तबीयत एकाएक बिगड़ी थी। उस समय भी उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा था। इस दौरान उन्हें करीब एक महीने से अधिक समय तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन