1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार के साथ डेब्यू के बाद एक्ट्रेस ने कीं B ग्रेड फिल्में, करियर हुआ तबाह तो छलका दर्द, बोलीं- 'इमेज खराब हो गई'

सुपरस्टार के साथ डेब्यू के बाद एक्ट्रेस ने कीं B ग्रेड फिल्में, करियर हुआ तबाह तो छलका दर्द, बोलीं- 'इमेज खराब हो गई'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 15, 2026 04:19 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 04:19 pm IST

जरीन खान लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। इस बीच उन्होंने अपने फिल्मी करियर पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद उनका पूरा करियर तबाह हो गया।

zareen khan- India TV Hindi
जरीन खान। Image Source : INSTAGRAM/@ZAREENKHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'वीर' से डेब्यू के बाद ही जरीन खान सुर्खियों में आ गई थीं। इस फिल्म की रिलीज के बाद जरीन को देखते ही लोग उन पर दिल हार बैठे। कई ने तो उनकी तुलना कैटरीना कैफ से शुरू कर दी। शुरुआत में तो जरीन का करियर ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया उनके पास ऑफर्स की कमी होने लगी और अब पिछले कई सालों से जरीन खान किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। काम की कमी के बीच उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का भी रुख किया और पावर स्टार पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इस बीच जरीन खान ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने से उनकी इमेज को खासा नुकसान पहुंचा।

बी-ग्रेड फिल्मों में काम करके खराब हुई इमेज- जरीन खान

जरीन खान ने पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में बात करते हुए अपने करियर पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे अक्सर उनसे उनके फैंस उनकी फिल्मों को लेकर सवाल करते हैं। 2021 के बाद से जरीन किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन कुछ म्यूजिक वीडियोज में जरूर दिखाई दीं। उन्होंने बताया कि कैसे 'हेट स्टोरी 3' और 'अक्सर 2' जैसी फिल्मों में काम करने से उनकी इमेज खराब हो गई और आज भी उन्हें इन फिल्मों को लेकर जज किया जाता है।

बी-ग्रेड फिल्मों के बाद नीचा दिखाने की कोशिश की गई

जरीन खान ने अपने करियर और बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद के समय के बारे में बात करते हुए कहा- 'हेट स्टोरी 3 में काम करने के बाद मुझे नीचा दिखाने की कोशिश की गई। इंडस्ट्री के ही लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि इसे एक्टिंग नहीं आती, इसलिए ऐसे प्रोजेक्ट्स में काम करने लगी।' इसी दौरान जरीन खान ने 'अक्सर 2' से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी पर भी खुलकर बात की और बताया कि कैसे इस फिल्म की शुरुआत में उनसे कुछ और कहा गया था और बाद में जब वह सेट पर पहुंचीं तो चीजें पूरी तरह बदल चुकी थीं।

'अक्सर 2' विवाद पर जरीन खान ने तोड़ी चुप्पी

जरीन खान ने 'अक्सर 2' से जुड़े विवाद पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- 'डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मुझे इस बारे में पूरा विश्वास दिलाया था कि अक्सर 2, हेट स्टोरी 3 जैसी नहीं होगी। लेकिन, जैसे ही मैं सेट पर पहुंची, चीजें काफी बदली हुई थीं। मैंने जब शूटिंग शुरू की तो हर दूसरे सीन में या तो मुझे किस करना होता था या फिर ब्रा या उसी के जैसा कुछ पहनना पड़ता था। मैंने जब डायरेक्टर से पूछा कि आपने ब्रीफ में कुछ और ही बताया था और अब चीजें पूरी तरह से अलग हैं। आप चीजें सिर्फ इसलिए जोड़ रहे हैं, क्योंकि पहली फिल्म में इस तरह के सीन चले थे। बाद में पता चला कि डायरेक्टर कमजोर थे। उन्हें प्रोड्यूसर की ओर से कुछ और कहानी सुनाई जाती थी और फिर मुझे और कॉस्ट्यूम डिजाइनर को कुछ और।'

ये भी पढ़ेंः मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस, 'हीरो' और 'कर्ज' जैसी फिल्मों में किया था काम

'धुरंधर 2' पर मंडराया संकट, सिख समुदाय ने दी सीधी चेतावनी, बदलाव करो नहीं तो विरोध के लिए रहो तैयार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन