लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जॉली ने सर्जरी कराने के बाद पहली बार 'किड्स च्वाइस अवार्ड्स' में शिरकत की। पुरस्कार समारोह में उन्होंने 'मलेफिसन्ट' फिल्म के लिए पसंदीदा खलनायिका का पुरस्कार जीता। वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' की रपट के अनुसार, पुरस्कार समारोह में एंजेलिना (39) के साथ उनकी बेटी जहारा (10) और शिलोह (8) भी मौजूद थीं। एंजेलिना पसंदीदा अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए भी नामांकित हुई थीं, लेकिन यह पुरस्कार अभिनेत्री एमा स्टोन ने जीता।
एंजेलिना ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उनके चिकित्सकों ने बताया था कि उनमें कैंसर के शुरुआती लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने मार्च के मध्य में कैंसर की रोकथाम के लिए ऑपरेशन के जरिये अपना गर्भाश्य और फलोपियन ट्यूब निकलवा दिया।
एंजेलिना ने मई 2013 में खुलासा किया था कि जांच में स्तन और गर्भाशय के कैंसर का खतरा पाए जाने के बाद उन्होंने एहतियातन स्तन की सर्जरी कराई थी। वर्ष 2007 में उनकी मां मर्चेलिने बटर्र्ेड की कैंसर से मौत हो गई थी।