1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. Badhai Ho Trailer: फिल्म में आयुष्मान खुराना की मम्मी हो गईं प्रेगनेंट, क्या होगा आगे...

Badhai Ho Trailer: फिल्म में आयुष्मान खुराना की मम्मी हो गईं प्रेगनेंट, क्या होगा आगे...

 Published : Sep 11, 2018 03:06 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 04:50 pm IST

Badhai Ho का ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसे देखकर आपका भी हंसते हंसते पेट दुख जाएगा। 

Badhai Ho Trailer- India TV Hindi
Badhai Ho Trailer

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अब तक जितनी फिल्में की हैं सब लीक से हटकर रही हैं। वो अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। ‘विक्की डोनर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान अब दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ। यह ट्रेलर काफी दिलचस्प है क्योंकि इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसकी मां तब प्रेगनेंट हो जाती हैं जब कि उसकी खुद की शादी की उम्र है। इसके बाद क्या खलबली मचती है उनकी जिंदगी में उसकी झलक ट्रेलर में देखिए।

ट्रेलर काफी मजेदार है, जिसे देखकर आपका भी हंसते हंसते पेट दुख जाएगा। बता दें, आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुंध भी अगले महीने की 5 तारीख को रिलीज होगी। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सान्या मल्होत्रा फिल्म पटाखा में नजर आने वाली हैं। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में सान्या बिल्कुल देसी अवतार में नजर आएंगी। जो अपनी बहन से ऐसे लड़ती है जैसे दो बिल्लियां लड़ रही हों। सान्या की यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन