1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. BAFTA 2021: प्रियंका चोपड़ा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में हुईं शामिल

BAFTA 2021: प्रियंका चोपड़ा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में हुईं शामिल

 Written By: PTI
 Published : Apr 09, 2021 01:31 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 01:31 pm IST

अभिनेत्री की आखिरी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है। इनमें आदर्श गौरव और रमीन बहरानी का नाम शामिल है।

bafta 2021 priyanka chopra to present at event latest news - India TV Hindi
BAFTA 2021: प्रियंका चोपड़ा पुरस्कारों के प्रस्तुतकर्ताओं में हुईं शामिल  Image Source : INSTAGRAM: PRIYANKACHOPRA

फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कारों के लिए एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुने जाने की घोषणा की गई है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा। 

बाफ्टा ने घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं।

क्या प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की किसी फिल्म में आएंगी नजर? फैन के सवाल का आया है जवाब

फिल्म “क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने हाल ही में अपने पति एवं पॉप स्टार निक जोनस के साथ ऑस्कर में नामित होने की घोषणा की थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस और लंदन के अन्य कलाकार प्रस्तुतकर्ताओं के अलावा लॉस एंजिलिस से रोज बायर्न, आंद्रा डे, अन्ना केंड्रिक और रेनी जेलवेगर अतिरिक्त प्रस्तुतकर्ताओं के तौर पर शामिल होंगे। 

अभिनेत्री की आखिरी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ बाफ्टा में दो श्रेणियों में नामित है। इसमें सर्वश्रेष्ठ मुख्य कलाकार की श्रेणी में आदर्श गौरव का नाम और निर्देशक श्रेणी में रूपांतरित पटकथा के लिए रमीन बहरानी का नाम शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन