1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कैटलीन को 'डैड' बुलाए जाने से दिक्कत नहीं

कैटलीन को 'डैड' बुलाए जाने से दिक्कत नहीं

 Written By: IANS
 Published : Jun 07, 2015 11:48 am IST,  Updated : Jun 07, 2015 11:53 am IST

लॉस एंजेलिस: लिंग परिवर्तन सर्जरी कराकर पुरुष से महिला बनीं पूर्व ओलंपिक चैंपियन एवं टेलीविजन रियलिटी स्टार कैटलीन जेनर ने अपने बच्चों को उन्हें अभी भी 'डैड' बोलने की इजाजत दे रखी है। वेबसाइट 'पीपुल

कैटलीन को 'डैड' बुलाए...- India TV Hindi
कैटलीन को 'डैड' बुलाए जाने से दिक्कत नहीं

लॉस एंजेलिस: लिंग परिवर्तन सर्जरी कराकर पुरुष से महिला बनीं पूर्व ओलंपिक चैंपियन एवं टेलीविजन रियलिटी स्टार कैटलीन जेनर ने अपने बच्चों को उन्हें अभी भी 'डैड' बोलने की इजाजत दे रखी है।

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' को एक सूत्र ने बताया, "कैटलीन ने अपने सभी बच्चों को अलग-अलग बैठाकर उनसे बात की और कहा कि वह इस परिस्थिति से सामंजस्य बैठाने के लिए पूरा वक्त लें। वह (कैटलीन) स्वयं को ब्रूस कहलवाना पसंद नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने बच्चों से कहा है कि वह फिलहाल उन्हें डैड पुकार सकते हैं।"

कैटलीन को बेटी कैंडल, केली, कैसेंड्रा, बेटे बर्ट, ब्रॉडी व ब्रैंडन और सौतेली बेटी किम, कोल, कर्टनी और रोब कर्दशियां हैं।

एक आंतरिक सूत्र के अनुसार, कैटलीन समझ रही हैं कि इस सच(लिंग परिवर्तन सर्जरी) को हजम करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। कोई भी रातोंरात इस बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकता। अगर कई व्यक्तियों में से एक व्यक्ति गलती करे, तो कोई बड़ी बात नहीं है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।