1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. गोल्डन ग्लोब्स: नेमसेक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाकर भावुक हुईं कैरल बर्नेट

गोल्डन ग्लोब्स: नेमसेक लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पाकर भावुक हुईं कैरल बर्नेट

 Published : Jan 07, 2019 12:41 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 12:41 pm IST

यह पुरस्कार हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) द्वारा गोल्डन ग्लोब्स के सेसिल बी. डिमील अवॉर्ड के सह सम्मान के रूप में प्रदान किया गया है, जो फिल्म पेशेवरों की जीवन भर की उपलब्धियों की सराहना करता है।

गोल्डन ग्लोब्स- India TV Hindi
गोल्डन ग्लोब्स

लॉस एंजेलिस: मशहूर हास्य अभिनेत्री कैरल बर्नेट जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को हंसाया है, वह यहां गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में टेलीविजन के क्षेत्र में योगदान के लिए पहला कैरल बर्नेट अवॉर्ड (एक लाइफटइम अचीवमेंट अवार्ड) पाकर भावुक हो गईं। यह पुरस्कार हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) द्वारा गोल्डन ग्लोब्स के सेसिल बी. डिमील अवॉर्ड के सह सम्मान के रूप में प्रदान किया गया है, जो फिल्म पेशेवरों की जीवन भर की उपलब्धियों की सराहना करता है।

85 वर्षीय बर्नेट को रविवार को अभिनेता-निर्देशक स्टीव कैरेल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया, जिन्होंने दर्शकों के सामने 'द कैरल बर्नेट शो' की अभिनेत्री की प्रशंसा और उपलब्धियों का वर्णन किया। 

बर्नेट ने कहा कि शोबिज ने उन्हें तब से आकर्षित किया जब वह एक किशोरी थी और वह किसी भी माध्यम का हिस्सा बनना चाहती थी जो दर्शकों को हंसा सके या रुला सके। बर्नेट ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि किसी दिन मुझे भी ऐसा करने का मौका मिलेगा।" 

गोल्डन ग्लोब: अल्फोंसो कुआरोन की 'रोमा' ने 2 पुरस्कार जीते

गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड की सारी खबरें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन