1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी वाइफ रीटा विल्सन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

कोरोना वायरस: हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी वाइफ रीटा विल्सन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

 Published : Mar 17, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 01:45 pm IST

टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी ने बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने कोविड-19 की चपेट में आने की बात साझा की थी।

टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन- India TV Hindi
टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज Image Source : TWITTER

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स अभी कुछ दिनों पहले ऑस्ट्रेलिया में रहकर गायक एल्विस प्रेस्ली की बायोपिक की शूटिंग कर रहे थे। वह फिल्म में कर्नल टॉम पार्कर की भूमिका में हैं। इसी फिल्म को फिल्माने के दौरान वह और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोनावायरस की चपेट में आ गए, जिसके चलते उन्हें आइसोलेशन में रखकर उनका इलाज किया गया। हालांकि अब दोनों ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हैंक्स की ओर से एक प्रतिनिधि ने सोमवार को सीएनएन डॉट कॉम को बताया कि क्वींसलैंड के एक अस्पताल से दोनों को छुट्टी दे दी गई है और फिलहाल वे वहां अपने घर पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। बाज लुहरमैन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

हॉलीवुड एक्टर इद्रिस एल्बा भी कोरोना वायरस से पीड़ित, कहा- ठीक महसूस कर रहा हूं

हैंक्स और उनकी पत्नी ने बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने कोविड-19 की चपेट में आने की बात को प्रशंसकों संग साझा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन