1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. भारत में '21 ब्रिजेज' 27 सितंबर को रिलीज होगी

भारत में '21 ब्रिजेज' 27 सितंबर को रिलीज होगी

 Published : Jul 15, 2019 11:49 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 11:49 pm IST

चैडविक बोसमैन की '21 ब्रिजेज' भारत में 27 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में 'ब्लैक पैंथर' के अभिनेता चैडविक बोसमैन एक जासूस का किरदार निभाते नजर आएंगे

21 ब्रिजेज- India TV Hindi
21 ब्रिजेज

नई दिल्ली: चैडविक बोसमैन की '21 ब्रिजेज' भारत में 27 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में 'ब्लैक पैंथर' के अभिनेता चैडविक बोसमैन एक जासूस का किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसके पिता एक पुलिस अधिकारी थे और ड्यूटी के दौरान मारे जाते हैं। 

एक चोरी के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी जाती है, जिसके बाद जासूस हमलावर की तलाश में निकल पड़ता है। 

बोसमैन और दिग्गज निर्माता जो और एंटनी रूसो फिल्म के साथ एक बार फिर साथ में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले 'एवेंजर्स : एंड गेम' में रूसो ब्रदर्स और अभिनेता साथ में काम कर चुके हैं।

ब्रायन किर्क द्वारा निर्देशित फिल्म में स्टार सियाना मिलर, स्टीफन जेम्स, टेलर किट्स, कीथ डेविड और जेके सीमन्स भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन