1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का पहला पोस्टर रिलीज

जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का पहला पोस्टर रिलीज

 Published : Oct 06, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 02:07 pm IST

दुनिया की मशहूर फिल्म सीरीज जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

जेम्स बॉन्ड- India TV Hindi
जेम्स बॉन्ड

दुनिया की मशहूर फिल्म सीरीज जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाय' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि जेम्स बॉन्ड सीरीज की इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म करा फर्स्ट पोस्टर रिलीज करते हुए इसके रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। यह फिल्म अगले साल यानी 2020 के अप्रैल में रिलीज की जाएगी।

बात दें कि साल 2006 में रिलीज 'कैसिनो रॉयाल' में जेम्स बॉन्ड के किरदार में डैनियल पहली बार दिखाई दिए थे। इसके बाद डैनियल ने 'क्वॉन्टम ऑफ सॉलेस', 'स्काईफॉल' और 'स्पेक्टर' में भी जेम्स बॉन्ड का रोल किया। इस फिल्म को लेकर सबसे दिलचस्प बात यह सामने आई है कि 'नो टाइम टू डाय' में ऑस्कर विनिंग ऐक्टर रामी मालेक विलन के किरदार में नजर आएंगे। इस बार की बॉन्ड गर्ल क्यूबन ब्यूटी अना दे अर्मस होंगी। 

ये भी पढ़ें:

अदाकारी और स्क्रीन प्रेजेंस में अमिताभ बच्चन को टक्कर देते थे विनोद खन्ना, ये फिल्में हैं गवाह

Birth Anniversary: स्टारडम छोड़कर संन्यासी क्यों बने थे विनोद खन्ना, 'आप की अदालत' में किया था खुलासा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन