1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' 2017 में रिलीज होगी: विन

'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' 2017 में रिलीज होगी: विन

 Written By: IANS
 Published : Apr 24, 2015 05:50 pm IST,  Updated : Apr 24, 2015 05:51 pm IST

लॉस एंजेलिस: 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' फिल्म 14 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी। यह फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है, जो अभिनेता पॉल वॉकर के बिना बनेगी। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, लॉस वेगास स्थित

'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' 2017...- India TV Hindi
'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' 2017 में मचाएगी धूम

लॉस एंजेलिस: 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' फिल्म 14 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी। यह फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है, जो अभिनेता पॉल वॉकर के बिना बनेगी। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, लॉस वेगास स्थित सिनेमाकॉन में एकत्रित हुए सिनेमाघर संचालकों से बातचीत के दौरान हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने बताया कि हालिया रिलीज 'फ्यूरियस 7' का सीक्वल उत्तरी अमेरिका में 14 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगा।

विन ने कहा, "मैं आपकी और मेरे मरहूम भाई (अभिनेता पॉल वॉकर) की कसम खाता हूं कि हम ऐसी सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो आपने कभी नहीं देखी होगी।"

पॉल का नवंबर, 2013 में एक कार हादसे में निधन हो गया। उस समय तक 'फ्यूरियस 7' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और उन्हें लेकर कई दृश्य फिल्माए जा चुके थे। उनकी मौत के बाद बाकी फिल्म उनके भाइयों (बॉडी डबल के रूप में) की मदद से पूरी की गई।

फिल्म के अगले सीक्वल संबंधी जानकारी अभी पर्दे में है, लेकिन संभावना है कि विन और उनके सहयोगी अभिनेता कर्ट रसेल पिछली ही भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन