1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. हैरिसन के घायल होने के कारण प्रोडक्शन कंपनी पर लगा जुर्माना

हैरिसन के घायल होने के कारण प्रोडक्शन कंपनी पर लगा जुर्माना

 Published : Oct 14, 2016 04:49 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 04:49 pm IST

हैरिसन फोर्ड फिल्म 'स्टार वार्स द फोर्स: अवेकेंस' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। इस कारण अब एक ब्रिटिश प्रोडक्शन कंपनी पर 16 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।

ford- India TV Hindi
ford

लंदन: हाल ही में हॉलीवुड अभिनेका और निर्माता हैरिसन फोर्ड फिल्म 'स्टार वार्स द फोर्स: अवेकेंस' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। इस कारण अब एक ब्रिटिश प्रोडक्शन कंपनी पर 16 लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी के स्वामित्व वाली कंपनी फूडलेस प्रोडक्शन को पहले स्वास्थ्य और सुरक्षा के नियमों को तोड़ने का दोषी पाया जा चुका है।

इसे भी पढ़े:- मरने के बाद भी सबसे ज्यादा कमाई कर रहे हैं माइकल जैकसन

पाइनवुड स्टूडियो में एक दृश्य का अभ्यास करते समय अभिनेता मिलेनियम फाल्कन (एक स्पेस क्राफ्ट) के हाइड्रालिक दरवाजे से घायल हो गए। अभिनेता को टिबिया (अंतर्जघिका) व टांग के अगले हिस्से की हड्डी टूट जाने के कारण सर्जरी कराना पड़ा और चोट के कारण हाथ के सही से काम नहीं करने पर प्लास्टिक सर्जरी कराना पड़ा।

अभियोजक एंर्डयू मार्सेल के मुताबिक, फोर्ड जब दरवाजे से होकर गुजरे तो उन्हें लगा कि दरवाजा बंद नहीं होगा, क्योंकि इससे पहले के अभ्यासों के दौरान दरवाजा बंद नहीं हुआ था। एल्सबरी क्राउन कोर्ट में जज फ्रैंसिस शेरडीन ने कहा, "कंपनी की सबसे बड़ी गलती संवाद स्थापित नहीं करना है, अगर आपके पास जोखिमपूर्ण चीजे हैं और आप इस बारे में नहीं बताते हैं तो फिर इसको रखने का क्या मतलब है? यहां पर यह सबसे बड़ा गंभीर उल्लंघन है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन