लॉस एंजेलिस: अमेरिकी अभिनेत्री एवं पूर्व मॉडल गैबरियल युनियन को युवा दिखने की चिंता नहीं है। वह जोर देती हैं कि जो मर्जी उम्र हो, वह हमेशा अपने लुक को लेकर आत्मविश्वासी रहेंगी। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 42 वर्षीया गैबरियल ने माना कि अपने शरीर और रंग-रूप की समझ ने उनकी उन्हें हर उम्र में आकर्षित महसूस कराने में मदद की है।
गैबरियल ने कहा, "अगर आपमें आत्मविश्वास है और आप उसी आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने सिर ऊपर कर और कंधों को खींचकर चलते हैं, तो आपको साइज डबल जीरो होने की जरूरत नहीं है। लोगों को यह सच्चाई आकर्षित करती है कि आप अपने प्रति आकर्षित हैं।"