1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. बीबर को जलाने के लिए सेलेना कर रहीं है बैंगा से इश्कबाजी

बीबर को जलाने के लिए सेलेना कर रहीं है बैंगा से इश्कबाजी

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2015 05:20 pm IST,  Updated : Apr 30, 2015 05:22 pm IST

लॉस एंजेलिस: पॉप गायिका सेलेना गोमेज ने अपने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर को चिढ़ाने के लिए संगीत निर्माता हैज बैंगा के साथ ऑनलाइन इश्कबाजी शुरू कर दी है। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, एक

बीबर को चिढ़ा रहीं...- India TV Hindi
बीबर को चिढ़ा रहीं सेलेना

लॉस एंजेलिस: पॉप गायिका सेलेना गोमेज ने अपने पूर्व प्रेमी जस्टिन बीबर को चिढ़ाने के लिए संगीत निर्माता हैज बैंगा के साथ ऑनलाइन इश्कबाजी शुरू कर दी है। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, एक सूत्र के मुताबिक, सेलेना हैज के साथ प्यार की पींगे बढ़ा रही हैं। क्योंकि हैज ही वह संगीत निर्माता हैं, जिसके साथ बीबर वास्तव में काम करना चाहते हैं।

पत्रिका 'इनटच वीकली' ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "हैज के साथ घूमने का एक कारण बीबर को चिढ़ाना भी है।"

सूत्र के मुताबिक, "सेलेना यह जानती थीं और इसलिए उन दोनों ने एक दूसरे को संदेश भेजने शुरू कर दिए। उन्होंने इस बात का ख्याल रखा कि वह छुट्टी पर हैज के साथ सार्वजनिक तौर पर दिखें। असल में, सेलेना वापस से बीबर की जिंदगी में लौटना चाहती हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।