1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. 'जीओटी’ के बाद नए प्रस्तावों के लिए तैयार हूं: ग्‍वेंडोलिन क्रिस्टी

'जीओटी’ के बाद नए प्रस्तावों के लिए तैयार हूं: ग्‍वेंडोलिन क्रिस्टी

 Published : Apr 08, 2019 11:29 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 11:29 pm IST

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का आठवां सीजन 14 अप्रैल से प्रसारित होगा। भारत में यह ‘स्टार वर्ल्ड’ पर आएगा। 

ग्‍वेंडोलिन क्रिस्टी - India TV Hindi
ग्‍वेंडोलिन क्रिस्टी 

लॉस एंजिलिस: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ (जीओटी) की अदाकारा ग्‍वेंडोलिन क्रिस्टी का कहना है कि सीरिज के आखिरी सीजन के बाद अब वह नए प्रस्तावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

क्रिस्टी ‘एचबीओ’ की इस सीरिज के दूसरे सीजन से ‘ब्रियेन ऑफ टर्थ’ का किरदार निभा रही हैं। 

क्रिस्टी ने ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ में कहा, ‘‘ अब यह आखिरी सीजन है। मुझे अब इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि एक और साल कम्पनी के साथ काम करना है। मैं नए प्रस्तावों के लिए तैयार हूं।’’ 

‘पीपुल मैगजीन’ ने उनके हवाले से कहा, ‘‘मुझे पैसा पसंद है। पैसा ही बादहशाह छ है।’’ ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का आठवां सीजन 14 अप्रैल से प्रसारित होगा। भारत में यह ‘स्टार वर्ल्ड’ पर आएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन