1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेसी ने सेहत संबंधी अफवाहों को खारिज किया

जेसी ने सेहत संबंधी अफवाहों को खारिज किया

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2015 09:31 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 03:33 pm IST

लंदन: गायिका जेसी जे ने उन अफवाहों को खारिज किया है कि चिकित्सकों ने उन्हें जीवंत प्रस्तुतियां देने से मना किया है। जेसी ने अचानक बीमारी के कारण अपनी आस्ट्रेलिया यात्रा के कई शो रद्द

- India TV Hindi

लंदन: गायिका जेसी जे ने उन अफवाहों को खारिज किया है कि चिकित्सकों ने उन्हें जीवंत प्रस्तुतियां देने से मना किया है। जेसी ने अचानक बीमारी के कारण अपनी आस्ट्रेलिया यात्रा के कई शो रद्द कर दिए थे। इसके बाद आई एक खबरों में कहा गया था कि चिकित्सकों ने 26 वर्षीया जेसी जे को जीवंत प्रस्तुतियां बंद करने की सलाह दी है।

जेसी वूफ-पार्किं सन-व्हाइट सिंड्रोम से ग्रस्त हैं, जिसके कारण दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और सांस लेने में दिक्कत होती है, जिससे उन्हें चक्कर आ सकते हैं और वह बेहोश भी हो सकती हैं।

जेसी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर इन अफवाहों को खारिज करते हुए अपने प्रशंसकों को बताया कि अब वह बेहतर महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा दिल ठीक है। मैं ठीक हो रही हूं। मैं मंच पर मूक अभिनय नहीं करूंगी। मुझे ऐसी खबरों पर हंसी आती है। मुझे नहीं पता वे ये कहानियां कहां से लाते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।