लॉस एंजेलिस: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' स्टार सोफी टर्नर और उनके गायक पति जो जोनस ने एक दुर्घटना में मृत अपने पालतू कुत्ते वाल्डो की याद में एक मैचिंग टैटू बनवाया है। टर्नर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस टैटू की एक झलक साझा की। यह वाल्डो की एक तस्वीर है, जो कि अलास्कन क्ली काई नस्ल का कुत्ता था।
Related Stories
इस तस्वीर के कैप्शन में टर्नर ने लिखा, "मुझे तुम्हारी याद आती है वाल्डो। रेस्ट इन पीस माई लिटिल बेबी।" जो ने अपने टैटू की एक तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, "आर.आई.पी. माई लिटिल एंजेल।"
जो की भाभी और भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रिंयका ने इस नए टैटू पर कमेंट करते हुए एक हार्ट ईमोजी बनाया है। प्रियंका के पति और गायक निक जोनस ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके कमेंट में हाथ जोड़े हुए एक ईमोजी शेयर किया है।
ये भी पढ़ें:
अर्जुन कपूर ने बनवाया दूसरा टैटू, लैटिन भाषा में लिखवाया- Per Ardua Ad Astra, जानें इसका मतलब
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने रिलेशन को लेकर 'आप की अदालत' में खोले कई राज़
Aap Ki Adalat: गोविंदा ने 'चांदनी' और 'गदर' जैसी सुपरहिट फिल्मों को क्यों कहा 'ना'