1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर ने पत्नी की झूठी प्रेग्नेंसी की खबर फैलाने पर मांगी माफी

जस्टिन बीबर ने पत्नी की झूठी प्रेग्नेंसी की खबर फैलाने पर मांगी माफी

 Published : Apr 04, 2019 12:56 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 12:56 pm IST

सिंगर जस्टिन बीबर ने अपनी पत्नी की झूठी प्रेग्नेंसी की खबर फैलाने पर फैन्स से माफी मांगी है। जस्टिन बीबर ने यह पोस्ट 1 अप्रैल को शेयर किया था।

Justin Bieber- India TV Hindi
Justin Bieber

सिंगर जस्टिन बीबर ने अपनी पत्नी की झूठी प्रेग्नेंसी की खबर फैलाने पर फैन्स से माफी मांगी है। जस्टिन बीबर ने यह पोस्ट 1 अप्रैल को शेयर किया था। जस्टिन बीबर ने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर माफी मांगी। 

उन्होंने यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- हमेशा कुछ लोग नाराज हो जाते हैं। कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मजाक को गंभीरता से नहीं लेते हैं। मैं प्रैंकस्टर हूं और उस दिन अप्रैल फूल था। मेरा यह पोस्ट उन असंवेदनशील लोगों के लिए नहीं है जिनके बच्चे नहीं हो सकते हैं। मैं माफी मांगता हूं और इस पोस्ट की जिम्मेदारी लेता हूं और उन लोगों से माफी मांगता हूं जो इससे नाराज हो गए हैं। मैं अपने मजाक से किसी को दुख पहुंचाना नहीं चाहता था। यह तो ऐसा हो गया जब मैं अपनी छोटी बहन के जन्मदिन पर उनके फेस पर केक लगा दिया। मुझे लगा था वह खुश होगी पर वह रोने लगी थी।

उनके बाद उन्होंने लिखा- आपको नहीं पता है दूसरों की भावनाओं को दुख पहुंच जाए। मैं किसी की प्रेग्नेंसी को चेहरे पर केक लगाने से तुलना नहीं कर रहा हूं। जिस पर कुछ लगो हंसते और कुछ नाराज हो जाते हैं। शायद कभी-कभी आपका मजाक उल्टा पड़ जाता है।

आपको बता दें जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर बिना शीर्षक वाले अल्ट्रासाउंड की एक तस्वीर शेयर की, जिससे संकेत मिला कि वह और उनकी पत्नी हेली बाल्डविन अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं।

बीबर का मजाक यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने हैली के उभरे पेट पर अपने हाथ को रखी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी पत्नी के साथ डॉक्टर्स भी खड़े हैं। ऐसा लग रहा था कि वह किसी अस्पताल में हैं। उन्होंने लिखा, 'अगर आपको यह लगता है तो आप अप्रैल फूल हैं।' 

Also Read:

सोनम कपूर ने किया खुलासा, पापा अनिल कपूर के इस खास तोहफे के कारण वह पहुंची इस मुकाम पर

करण जौहर ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में मां हीरु जौहर के साथ किया वैक्स स्टेच्यू का अनावरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन