1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में मां हीरु जौहर के साथ किया वैक्स स्टेच्यू का अनावरण

करण जौहर ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में मां हीरु जौहर के साथ किया वैक्स स्टेच्यू का अनावरण

 Published : Apr 04, 2019 11:33 am IST,  Updated : Apr 04, 2019 11:33 am IST

करण जौहर के वैक्स स्टेच्यू का सिंगापुर के मैडम तुसाद में अनावरण किया गया है। इसकी फोटोज करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Wax statue of karan johar- India TV Hindi
Wax statue of karan johar Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHAR

दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ के बाद अब बॉलीवुड फिल्ममेकर्स करण जौहर(karan Johar) का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू लगा है। अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण करने के लिए करण जौहर अपनी मां हीरु जौहर और फैमिली के साथ सिंगापुर गए हैं। करण जौहर ने अपने वैक्स स्टेच्यू की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करण जौहर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं। करण जौहर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- वैक्स्ड। मां और फैमिली के साथ मस्ती की और मेरी फ्रेंड की तरफ से एक सरप्राइज गिफ्ट मिला।

करण जौहर पहले इंडियन फिल्ममेकर्स हैं जिनका मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू लगा है। जहां करण जौहर वाइट कलर के सूट में नजर आए वहीं उनकी मां हीरु जौहर ने बेबी पिंक कलर का सूट पहना हुआ था।

अपने वैक्स स्टेच्यू के बारे में करण जौहर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए कहा- मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरा बचपन का सपना पूरा हो गया है। आज मेरा स्टेच्यू प्रतिष्ठित म्यूजियम का हिस्सा बन गया है। मैं बहुत एक्साइटिड हूं।

कुछ दिनों पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपने वैक्स स्टेच्यू के अनावरण के बारे में बताया था। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि उनके स्टेच्यू का अनावरण 4 अप्रैल को होगा। 

Also Read:

'कलंक' ट्रेलर लॉन्च में छाई आलिया भट्ट तो माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा नहीं लगीं किसी से कम

Latest Bollywood News April 4: कटरीना कैफ के मालदीव में होने से लेकर लीज़ा रे के बर्थ डे तक की सारी खबरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन