1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर ने कैंसिल किए पर्पस वर्ल्ड टूर के बाकी शो

जस्टिन बीबर ने कैंसिल किए पर्पस वर्ल्ड टूर के बाकी शो

 Published : Jul 26, 2017 11:41 am IST,  Updated : Jul 26, 2017 11:41 am IST

जस्टिन बीबर पिछले कुछ वक्त से अपने पर्पस वर्ल्ड टूर में काफी व्यस्त चल रहे हैं। अपनी इसी टूर के तहत वह अब तक 154 शो में प्रस्तुति दे चुके हैं। उनके इस कॉन्सर्ट को लेकर काफी धूम मची हुई है, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने हैं। लेकिन अब खबर आई है..

justin- India TV Hindi
justin

लॉस एंजेलिस: पूरी दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले कनाडा के सिंगर जस्टिन बीबर पिछले कुछ वक्त से अपने पर्पस वर्ल्ड टूर में काफी व्यस्त चल रहे हैं। अपनी इसी टूर के तहत वह अब तक 154 शो में प्रस्तुति दे चुके हैं। उनके इस कॉन्सर्ट को लेकर काफी धूम मची हुई है, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए दीवाने हैं। लेकिन अब खबर आई है कि उन्होंने बाकी बचे सभी शो रद्द कर दिए है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि बीबर ने काफी विचार करने के बाद यह फैसला किया। सूत्र ने कहा, "यह फैसला रातोंरात नहीं लिया गया और उनके पास इतना समय था कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं पर विचार कर सकें।" टूर रद्द किए जाने के बारे में बीबर ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

हालांकि उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया है, "अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण जस्टिन बीबर पर्पस वर्ल्ड टूर के संगीत कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। जस्टिन अपने प्रशंसकों को प्यार करते हैं और उन्हें निराश करना उन्हें पसंद नहीं। उन्होंने पिछले 18 महीनों से ज्यादा समय में पर्पस वर्ल्ड टूर के दौरान मिले अविश्वसनीय अनुभव के लिए प्रशंसकों का आभार जताया है।" (आखिर क्यों बेन एफलेक ने खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति कहा)

बयान में आगे कहा गया कि वह छह महाद्वीपों में 150 से ज्यादा हुए शो के दौरान कलाकारों और क्रू के सदस्यों के साथ अनुभव को साझा करने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हालांकि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने इस टूर के तहत आगे शो नहीं पेश करने का फैसला किया। खरीदे गए टिकट वापस किए जा सकते हैं। एशियाई देशों (जापान, हांगकांग, फिलीपींस और सिंगापुर) में कार्यक्रम रद्द होने के साथ ही अमेरिका में होने वाले उनके कार्यक्रम भी रद्द हुए हैं। बीबर ने 10 मई को पर्पस टूर के तहत भारत की मायानगरी में प्रस्तुति दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन