1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड में करेंगे परफॉर्म

जस्टिन बीबर एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड में करेंगे परफॉर्म

 Written By: IANS
 Published : Aug 27, 2015 05:39 pm IST,  Updated : Aug 27, 2015 05:49 pm IST

लॉस एंजेलिस: पॉपस्टार जस्टिन बीबर आगामी एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड समारोह में परफॉर्म करेंगे, जो इस समारोह में उनका 2010 के बाद पहला प्रदर्शन होगा। 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, उन्होंने घोषणा की

जस्टिन बीबर एमटीवी...- India TV Hindi
जस्टिन बीबर एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड में करेंगे परफॉर्म

लॉस एंजेलिस: पॉपस्टार जस्टिन बीबर आगामी एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड समारोह में परफॉर्म करेंगे, जो इस समारोह में उनका 2010 के बाद पहला प्रदर्शन होगा। 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, उन्होंने घोषणा की है कि वह अपना नया गाना 'वाट डू यू मीन' गाएंगे।

उनके अलावा, डेमी लोवेटो, मैक्लीमोर और रयान लुईस, तोरी केली, फैरेल विलियम्स और ट्वेंटी वन पायलट भी परफॉर्म करेंगे।

समारोह में कान्ये वेस्ट, माइकल जैक्सन वीडियो वैनगार्ड पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड समारोह यहां माइक्रोसॉफ्ट थियेटर में रविवार को अयोजित होगा।

बीबर ने इसकी घोषणा अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम अकान्ट पर दी थी।

india tv

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन